फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said - not only the British but also the genes of the Mughals in the blood of Congressmen

MP News: वीडी शर्मा बोले- कांग्रेसियों के खून में सिर्फ अंग्रेजों के ही नहीं बल्कि मुगलों के भी जीन्स

Fri, 16 Jun 2023 06:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Jun 2023 06:34 PM IST
सार

वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का आरोपियों के साथ खड़े होना यह दर्शाता है कि ये सारा खेल कांग्रेस की सहमति एवं संरक्षण में चल रहा था। ये सभी तथ्य प्रमाणित करते हैं कि कांग्रेस अपने मुगलई जींस के कारण ही तुष्टिकरण और देश विरोधी ताकतों का समर्थन करती है।  

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said - not only the British but also the genes of the Mughals in the blood of Congressmen
भाजपा प्रदेश अध्य वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों के खून में सिर्फ अंग्रेजों का ही नहीं बल्कि मुगलों का भी जीन्स है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के बयान ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेसियों के खून में सिर्फ अंग्रेजों के जीन्स नहीं बल्कि मुगलों के भी जीन्स है। दिग्विजय सिंह वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री होकर भी जेहादियों का गुणगान करते हैं और देश विरोधी शक्तियों के समर्थन में खड़े होते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एक ओर ठोंगी जैसे अपशब्दों से दमोह में हिन्दू बेटियों के जबरन धर्म परिवर्तन के दर्द का एहसास नहीं होने देते हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे पूज्य संतों और सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं। दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का दमोह के स्कूल पर हुई कार्यवाही को अनुचित बताना इस बात को पुनः प्रमाणित करता है, कि कांग्रेस के खून में मुगलों के ही जीन्स हैं। 
विज्ञापन


वीडी शर्मा ने कहा कि अगर कमलनाथ धर्मान्तरण के आरोपियों पर हुई कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं तो यह क्यों न माना जाए कि वो स्वयं दमोह के जबरन धर्मान्तरण के समर्थन में हैं। वो उस ईको सिस्टम का हिस्सा हैं, जिसके तहत दमोह में षड्यंत्र पूर्वक बेटियों को बहला-फुसला कर धर्मान्तरण करने का कार्य चल रहा था। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का आरोपियों के साथ खड़े होना यह दर्शाता है कि ये सारा खेल कांग्रेस की सहमति एवं संरक्षण में चल रहा था। ये सभी तथ्य प्रमाणित करते हैं कि कांग्रेस अपने मुगलई जींस के कारण ही तुष्टिकरण और देश विरोधी ताकतों का समर्थन करती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा  ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर का जो विजय संकल्प लिया है, आज उसकी छिंदवाड़ा से शुरुआत हुई है। छिंदवाडा के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संदीप चौहान ने सभी बूथों पर कांग्रेस को पछाड़ते हुए 436 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ने हर बूथ पर लगभग 62 प्रतिशत वोट प्राप्त किये है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे देखते चलिए मध्य प्रदेश विजय के परचम की ओर अग्रसर हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed