फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said - Congress is misleading in Rahul's case, case of treason should be filed against Gand

MP News: वीडी शर्मा बोले- राहुल के मामले में गुमराह कर रही कांग्रेस, गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो

Fri, 24 Mar 2023 09:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Mar 2023 09:46 PM IST
सार

वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह विदेशों में देश को बदनाम करने का काम किया है, देश के खिलाफ जहर उगला है, उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said - Congress is misleading in Rahul's case, case of treason should be filed against Gand
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के मामले में कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ने लिया है। कानून एवं विधि के अनुसार लिया है। कांग्रेस झूठ बोलकर देश को गुमराह करना चाहती है। झूठ बोलना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की आदत है।
विज्ञापन

 
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को सजा देने का फैसला अदालत का है, जो कानून के अनुसार दिया गया है। कानून के अनुसार यह व्यवस्था है कि यदि किसी भी जनप्रतिनिधि को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदन की सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। यह नियम सभी पर लागू होता है, फिर चाहे वह राहुल गांधी हों, या कोई और। लोकसभा अध्यक्ष ने इसी आधार पर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने का फैसला किया है, जो कि पूरी तरह से संविधान सम्मत है।
विज्ञापन

 
राहुल पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा
शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के फैसले से भाजपा या प्रधानमंत्री का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन जैसी कि कांग्रेस की आदत है, वह इस मामले में भी झूठ बोलकर देश को गुमराह करना चाहती है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है, यह बात कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को हजम नहीं हो रही। इसीलिए राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। वो कहते हैं कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्हें देश को यह बताना चाहिए कि जब कानून अपना काम कर रहा है, तो इसमें लोकतंत्र की हत्या कहां से आ गई? शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह विदेशों में देश को बदनाम करने का काम किया है, देश के खिलाफ जहर उगला है, उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed