फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said - Congress is harming the country by misleading the public on One Nation, One Tax.

MP News: वीडी शर्मा बोले- वन नेशन, वन टैक्स पर जनता को गुमराह कर देश का नुकसान कर रही कांग्रेस

Thu, 09 Jan 2025 10:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Jan 2025 10:02 PM IST
सार

कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव द्वारा जीएसटी को लेकर लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन टैक्स पर जनता को गुमराह कर कांग्रेस देश का नुकसान कर रही है। 

 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said - Congress is harming the country by misleading the public on One Nation, One Tax.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP

विस्तार

कांग्रेस के जीएसटी को लेकर लगाए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। शर्मा ने कहा कि  कांग्रेस इस पॉलिसी पर भ्रम फैलाकर सिर्फ जनता को गुमराह ही नहीं कर रही, बल्कि देश का बहुत बड़ा नुकसान भी कर रही है। ऐसे समय में जबकि देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है और भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। कांग्रेस ने जीएसटी का विरोध कर बता दिया है कि वो देश को एक आर्थिक महाशक्ति बनते हुए नहीं देखना चाहती। कांग्रेस पार्टी इसलिए भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का विरोध कर रही है, क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में बड़े पैमाने पर कर चोरी कर देश को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, अब नई कर प्रणाली लागू करके प्रधानमंत्री मोदी ने कर चोरी पर अंकुश लगाने का कार्य किया है। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि वन नेशन, वन टैक्स पॉलिसी सभी के हित में है। इससे न देश के किसी राज्य को कोई नुकसान है और न किसी व्यक्ति के लिए यह नुकसानदायक है। इस पॉलिसी के कारण विभिन्न करों की एक जैसी व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी, जो अंततः देश के हित में है। इस योजना से न सिर्फ कर चोरी रूकी, बल्कि देश के किसी भी हिस्से में कारोबार करना या उद्योग लगाना भी आसान हुआ है।
विज्ञापन

 
शर्मा ने कहा कि जीएसटी का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि इस तरह के टैक्स का विचार सबसे पहले कांग्रेस ने ही 2009 में दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने इसे लागू जरूर किया है, लेकिन इसके लिए सभी राज्यों की सहमति ली गई थी। इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी और अन्य विरोधी दलों द्वारा शासित राज्य भी शामिल रहे हैं। जीएसटी के जो लाभ हैं, वह सभी राज्यों को समय पर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed