फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma came to register FIR against Rahul Gandhi, said - his act comes in the category of treasono

MP News: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे VD शर्मा, बोले- उनका कृत्य देशद्रोही की श्रेणी में आता हैं

Thu, 19 Sep 2024 10:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Sep 2024 10:17 PM IST
सार


भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ पूरे देश में एफआईआर दर्ज करा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य देशद्रोही की श्रेणी में आता है। 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma came to register FIR against Rahul Gandhi, said - his act comes in the category of treasono
वीडी शर्मा ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने दी शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का आचरण देशद्रोह है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जिस तरह के शब्दों और भाषा का प्रयोग किया है, वह न सिर्फ संविधान का अपमान है, बल्कि देश का भी अपमान है और उनका यह कृत्य राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। राहुल गांधी के कृत्य से पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं और आज उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो
शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेता लगातार प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मोदी जी को तेरी कब्र खुदेगी, नीच, मौत का सौदागर, जहरीला सांप, बिच्छू, चूहा, रावण, भस्मासुर, नालायक, जमीन में गाड देंगे, राक्षस, दुष्ट, कातिल, हिंदू जिन्ना, जनरल डायर, मोतियाबिंद का मरीज, जेब कतरा, काला अंग्रेज, कायर, औरंगजेब का आधुनिक अवतार, दुर्योधन, हिंदू आतंकवादी, चोर, बोटी-बोटी काट देंगे जैसे अन्य अभद्र शब्दों का उपयोग कर प्रधानमंत्री पद का अपमान किया है। यह घृणित अपराध है, इससे प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि देश की 140 करोड जनता अपमानित हुई है। यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन


किस दबाव में राहुल गांधी का महिमा मंडन कर रहे खडगे
शर्मा ने कहा जानबूझकर देश के संविधान और संवैधानिक पदों पर पदस्थ व्यक्तियों का अपमान राहुल गांधी की आदत बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को पत्र लिखा है। इसमें विस्तार से यह बताया है कि राहुल गांधी ने कब-कब प्रधानमंत्री और उनके माता-पिता के प्रति अभद्र भाषा और शब्दों का प्रयोग किया। शर्मा ने कहा कि पत्र में खड़गे से पूछा गया है कि वे किस दबाव में लगातार संविधान का अपमान करने वाले राहुल गांधी को बचाते हैं, उनका महिमामंडन करते रहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देश और संविधान का अपमान राहुल गांधी की आदत 
शर्मा ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है, जब राहुल गांधी ने विदेश जाकर प्रधानमंत्री के लिए गाली जैसे शब्दों का प्रयोग किया हो। उन्होंने कहा कि देश, संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों पर पदस्थ व्यक्तियों का अपमान राहुल गांधी लगातार करते रहे हैं। वे भारतमाता की रक्षा करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल वीर जवानों का अपमान करते हैं और उनसे पूछते हैं कि- इसका प्रूफ क्या है? शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं श्री खड़गे का भी अपमान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed