फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD said - Congress is cheating the people of Madhya Pradesh by running away from the assembly proceed

MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले-विधानसभा की कार्यवाही से भागकर जनता से धोखा कर रही है कांग्रेस

Mon, 16 Dec 2024 08:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Dec 2024 08:53 PM IST
सार

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, कल्याण और सुशासन के लिए प्रतिबद्धित है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन के सरकार के कार्यो के आधार पर ही मध्यप्रदेश की जनता निरंतर भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करती है।

विज्ञापन
MP News: VD said - Congress is cheating the people of Madhya Pradesh by running away from the assembly proceed
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह असफल प्रदर्शन न सिर्फ उसके नकारा नेतृत्व को प्रदर्शित करता है, बल्कि उसके विकास और संविधान विरोधी चरित्र को भी प्रमाणित करता है। विधानसभा में जनहित की चर्चाओं से भागकर, पारित होने वाले विधेयकों को अवरुद्ध कर कांग्रेस ने गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यप्रदेश की समस्त जनता से धोखा किया है। कांग्रेस ने बता दिया है कि उसके लिए स्वयं के राजनैतिक स्वार्थ मध्यप्रदेश के जनता के हित से कहीं ऊपर हैं। 
विज्ञापन

 
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, कल्याण और सुशासन के लिए प्रतिबद्धित है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन के सरकार के कार्यो के आधार पर ही मध्यप्रदेश की जनता निरंतर भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करती है। कांग्रेस जिन वर्गों की हितचिंतक बनने का स्वांग रच रही है वे सभी वर्ग किसी न किसी रूप में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से लाभान्वित है। कांग्रेस का यह घेराव सिर्फ मंचीय कार्यक्रम भाषणबाजी और आंतरिक गुटबाजी से अधिक कुछ नहीं था।  शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नकारा नेतृत्व पर पर्दा डालने के लिए आयोजित यह विरोध प्रदर्शन इन नेताओं की छवि चमकाने का प्रयास भर बनकर रह गया। कांग्रेस का यह पूरा कथित घेराव ही दिशाहीन होकर निरर्थक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed