फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uproar over placing shoes on Lal Bahadur Shastri's statue, Congress demands strict action, accused ar

MP News: लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर जूते रखने पर बवाल, कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 11:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Nov 2024 11:15 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिसने पाकिस्तान को धूल चटाई, जिसने ''जय जवान, जय किसान'' का नारा दिया, उसकी मूर्ति पर जूते रखना घोर निंदनीय और अपमानजनक है। मौके पर पहुंचे नेताओं ने शास्त्री जी की मूर्ति को पहले जूतों से मुक्त किया और फिर दूध से उसकी सफाई की।

विज्ञापन
MP News: Uproar over placing shoes on Lal Bahadur Shastri's statue, Congress demands strict action, accused ar
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर रखे जूते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) के पास स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर किसी ने जूते रख दिए, जिससे माहौल गरमा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और प्रशासन तथा सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने इस कृत्य को शास्त्री जी का अपमान बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच पुलिस ने बिड़ला मंदिर के सामने सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले 35 वर्षीय करन बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है I आरोपी नशेड़ी है, वह बिना जूते के पार्क में घूमता हुआ आज शाम को लोगों को दिखा था, इसके बाद पुलिस में हुलिए के आधार पर उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है I 
विज्ञापन


शनिवार शाम घटना का पता चलते ही कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और इस कृत्य के प्रति कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिसने पाकिस्तान को धूल चटाई, जिसने ''जय जवान, जय किसान'' का नारा दिया, उसकी मूर्ति पर जूते रखना घोर निंदनीय और अपमानजनक है। मौके पर पहुंचे नेताओं ने शास्त्री जी की मूर्ति को पहले जूतों से मुक्त किया और फिर दूध से उसकी सफाई की। साथ ही, दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा कि भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के पास पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर जूतों की माला पहनाना घोर निंदनीय और अपमानजनक है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मूर्ति से जूते हटाए और फिर पानी तथा दूध से मूर्ति की सफाई की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह घटना शर्मनाक है और प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है। उन्होंने मांग की कि कमिश्नर कार्यालय के सामने हुई इस घटना की पूरी जांच की जाए और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
अरेरा हिल्स भोपाल थाने के थाना प्रभारी मनोज पटवा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने की शिकायत  पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी करन बैरागी को अरेस्ट कर लिया गया है I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed