फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uproar in the Assembly on the issue of illegal mining, Vijayvargiya said - no matter how big the acti

MP News: अवैध खनन के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, विजयवर्गीय बोले- कोई कितना भी बड़ा हो कार्रवाई होगी

Fri, 09 Feb 2024 06:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Feb 2024 06:54 PM IST
सार


मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा के बाहर कैग रिपोर्ट पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। वहीं, सत्ता पक्ष के विधायकों ने रिपोर्ट को ही गलत बता दिया। इसके लआवा सदन के अंदर अवैध खनन का मुद्दा और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में शुरूकार को अनुपूरक बजट चर्चा के बाद पास कर दिया। इसके बाद सदन की कार्रवायी को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
MP News: Uproar in the Assembly on the issue of illegal mining, Vijayvargiya said - no matter how big the acti
एमपी विधानसभा का 16वां सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा के बाहर कैग रिपोर्ट पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। वहीं, सत्ता पक्ष के विधायकों ने रिपोर्ट को ही गलत बता दिया। इसके अलावा सदन के अंदर अवैध खनन का मुद्दा और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहराव को भारत रत्न देने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में शुक्रवार को अनुपूरक बजट चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही अवैध खनन का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने पूछा कि ग्वालियर जिले में कितनी रेत खनन की स्वीकृति है? वर्ष 2022-23 में कितने दोषियों पर अवैध रेत खनन को लेकर कार्रवाई की गई? 
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगाएंगे : मंत्री
राजे के सवाल पर मंत्री दिलीप अहिरवार ने जवाब दिया कि 48 शिकायतें आई थीं। इसमें से 28 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगा रहे हैं, जिससे पूरी स्थिति सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। मंत्री अहिरवार के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि पहली बार के मंत्री सही से जवाब नहीं दे पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेत माफिया पूरे प्रदेश में सक्रिय : शेखावत
इसी सवाल पर कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि रेत माफिया पूरे प्रदेश में सक्रिय है। जो अधिकारी उन्हें रोकता है उनकी हत्या कर दी जाती है। नर्मदा नदी को खोखला कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई नहीं बोल सकता कि नर्मदा नदी में अवैध खनन नहीं होता। वहीं, अन्य सदस्य ने कहा कि शिकायत पर ही कार्रवाई की बात कही जाती है। पहले से कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? 

सीमा पर टोल नाके लगेंगे
तभी विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस विषय पर विपक्ष ओर सत्ता पक्ष दोनों गंभीर हैं। इसका हल क्यों नहीं मिल रहा। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार सीमाओं पर टोल नाके लगाने जा रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो, यदि अवैध खनन करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

राव को भारत रत्न देने पर हंगामा
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन के अंदर जानकारी दी कि मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहराव, चौधरी चरण सिंह और ख्यात वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने उनको कभी सम्मान नहीं दिया। भारत रत्न देने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पक्षपात नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के लोगों को भी भारत रत्न देने का काम किया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नरसिंहराव भी शामिल हैं। इस पर कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने कहा कि राव को प्रधानमंत्री कांग्रेस ने बनाया। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  राव के पार्थिव शरीर को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस के कार्यालय ले जाने से रोक दिया था। यह उनका अपमान था। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बहस शुरू हो गई। 

18 से 21 वर्ष की महिलाएं लाडली बहना में शामिल नहीं 
कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी के प्रश्न के जवाब में मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि लाडली बहना योजना में 18 से 21 साल की महिलाओं को शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। बता दें, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले 18 से 21 साल की महिलाओं को योजना में शामिल करने का एलान किया था। 

अनुपूरक बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने की श्वेत पत्र लाने की मांग  
गुरुवार को सरकार ने 2023-24 का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इस पर शुक्रवार को विधानसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ विधायक राम निवास रावत ने कहा कि सरकार की जितनी आय नहीं है। उससे ज्यादा खर्च कर रही है। इसमें कटौती करना चाहिए। उन्होंने आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति पर 50 हजार का कर्ज है। सरकार कर्ज का ब्याज और पुनर्भुगतान के लिए कर्ज ले रही है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने सबका साथ और सबका विकास इस बजट में तोड़ दिया है। सरकार का भेदभाव ठीक नहीं है। इस पर संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप चिंता ना करें, बजट का आवंटन बराबर किया जाएगा। उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि सरकार लगातार जो कर्ज ले रही है, उसका भुगतान कैसे करेगी, यह बताना चाहिए। इस पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि विकास की योजनाओं को संचालित करने के लिए बजट की जरूरत होती है। संपूर्ण बजट जुलाई में आएगा। इसके बाद सदन में अनुपूरक बजट पास हो गया।

किसान को थप्पड़ मारने वाला तहसीलदार निलंबित 
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किसान को थप्पड़ मारने वाले तहसीलदार को निलंबित करने का सदन में एलान किया। दरअसल, गुरुवार को बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील के आदिवासी किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद कलेक्टर ने पानसेमल के प्रभारी तहसीलदार हितेंद्र भावसार को हटा दिया था। इसके बाद शुक्रवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सदन में ही तहसीलदार को निलंबित करने का एलान कर दिया। 


हरदा के लोगों को भोपाल लाकर प्रदर्शन करेंगे
हरदा हादसे पर कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने दावा किया कि घटना में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक पीड़ितों के साथ न्याय नहीं किया। जिन लोगों की जान गई उनके परिजनों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जो बेघर हुए, उनको घर मिलना चाहिए। विधायक ने पुनर्स्थापना के लिए बजट में प्रावधन करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार जल्दी कोई निर्णय नहीं लेती है तो हरदा के लोगों को भोपाल लाकर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed