फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Union Health Minister JP Nadda will come to Jabalpur tomorrow, the state will get the gift of four ne

MP News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल आएंगे जबलपुर, प्रदेश को मिलेगी चार नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात

Sun, 24 Aug 2025 10:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 24 Aug 2025 10:48 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को दो दिवसीय जबलपुर दौरे पर रहेंगे। नड्डा प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेज की सौंगात देंगे। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Union Health Minister JP Nadda will come to Jabalpur tomorrow, the state will get the gift of four ne
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को जबलपुर आएंगे। उनकी मौजूदगी में पीपीपी मॉडल पर चार नए मेडिकल कॉलेज के एमओयू  पर हस्ताक्षर होंगे। इसमें मेडिकल कॉलेज के साथ ही अस्पताल भी संबद्ध होगा। 
विज्ञापन

जेपी नड्डा सोमवार दोपहर 12 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली से जबलपुर आएंगे। दोपहर 12.45 बजे रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में चार नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के एमओयू साइन करने के कार्यक्रम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीएस अनुराग जैन को भेजा नोटिस, पूर्व मंत्री से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन रुकेंगे, कुछ देर ससुराल भी जाएंगे नड्डा
नड्डा दो दिन शहर में रहेंगे। जबलपुर में उनका ससुराल भी है, वह कुछ देर के लिए सिविल लाइन स्थित ससुराल  जाकर परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। सूत्रों के अनुसार नड्डा पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ही जबलपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे मध्य प्रदेश भाजपा और सरकार के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

पीएम मोदी का धार दौरा स्थगित 
बता दें, 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले थे। वह धार जिले के बदनावर क्षेत्र में बनने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करने वाले थे, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया है। पीएम मित्रा पार्क का निर्माण पूरा होने पर संपूर्ण मालवा क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे। धार जिले का यह क्षेत्र पीथमपुर की तरह अब दूसरा वृहद औद्योगिक केंद्र (इंडस्ट्रियल हब) बनने जा रहा है। इस पार्क की स्थापना से पूरे मालवा क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और करीब 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से स्थाई रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार जिले का बदनावर क्षेत्र इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी एरिया का हिस्सा भी बनेगा। इससे इस क्षेत्र को मेट्रोपॉलिटन एरिया की सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। यहां अपना उद्योग स्थापित करने वाले सभी निवेशकों, उद्योग समूहों और कम्पनियों को फोर लेन रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर सस्पेंस, अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या आएगा नया चेहरा?


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed