फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ujjain got Mahakal Mahalok, Bhopal got award for smart parking in state's smart city

MP News: प्रदेश की स्मार्ट सिटी में उज्जैन को महाकाल महालोक, भोपाल को स्मार्ट पार्किंग के लिए मिला पुरस्कार

Fri, 31 Mar 2023 12:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 31 Mar 2023 12:49 AM IST
सार

आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास भरत यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी इंदौर को बेस्ट स्टार्टअप और बेस्ट वाटर मैनेजमेंट श्रेणी, जबलपुर को गवर्नेंस एवं इकोनामी (311 एप) और सिटी लीडर (बेस्ट स्मार्ट सिटी सीईओ) श्रेणी में अवार्ड मिला है

विज्ञापन
MP News: Ujjain got Mahakal Mahalok, Bhopal got award for smart parking in state's smart city
महाकाल लोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी नई दिल्ली में आठवें स्मार्ट सिटी एक्सपो में कुल 16 श्रेणियों में प्रदेश की स्मार्ट सिटी को 7 अवार्ड मिले हैं। उज्जैन स्मार्ट सिटी को महाकाल महालोक, भोपाल को स्मार्ट पार्किंग और सागर को क्लीन सिटी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है। स्मार्ट सिटी इंदौर और जबलपुर को दो-दो और भोपाल, सागर एवं उज्जैन को एक-एक अवार्ड मिला।
विज्ञापन


आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास भरत यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी इंदौर को बेस्ट स्टार्टअप और बेस्ट वाटर मैनेजमेंट श्रेणी, जबलपुर को गवर्नेंस एवं इकोनामी (311 एप) और सिटी लीडर (बेस्ट स्मार्ट सिटी सीईओ) श्रेणी में अवार्ड मिला है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रगति मैदान नई दिल्ली में 27 से 29 मार्च तक आठवां स्मार्ट सिटी इंडिया-2023 एक्सपो हुआ। अवार्ड के लिए 16 श्रेणी में नामांकन जनवरी से फरवरी, 2023 तक लिए गए थे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed