फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two senior IAS officers ahead in the race for Chief Secretary, doubts over Veera Rana getting extensi

MP News: मुख्य सचिव की दौड़ में दो वरिष्ठ आईएएस अफसर आगे, वीरा राणा को एक्सटेंशन मिलने पर संशय

Sat, 14 Sep 2024 03:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Sep 2024 03:21 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, अनुराग जैन और डॉ. राजेश राजौरा के नाम सबसे प्रबल दावेदारों के रूप में सामने आए हैं। वहीं, वीरा राणा के एक्सटेंशन की संभावना कम होती जा रही है।

विज्ञापन
MP News: Two senior IAS officers ahead in the race for Chief Secretary, doubts over Veera Rana getting extensi
सीएम डॉ. यादव के साथ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। अब उनकी जगह प्रदेश के अगले मुख्य सचिव के नाम की रेस में दो आईएएस अधिकारी अनुराग जैन और डॉ. राजेश राजौरा के नाम आगे बताए जा रहा है। इस बीच यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि सरकार वीरा राणा को 6 माह का और एक्सटेंशन दे सकती है। हालांकि अब दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद राणा के एक्सटेंशन की संभावना कम होती दिख रही है। 1990 बैच के आईएएस अनुराग जैन फिलहाल दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत हैं, जबकि डॉ. राजेश राजौरा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अपर मुख्य सचिव हैं। अनुराग जैन पहले भी सीएस पद की दौड़ में थे, लेकिन दिल्ली से स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। इस बार, माना जा रहा है कि उनकी दिल्ली से वापसी के लिए सहमति मिल सकती है। दूसरी ओर डॉ. राजेश राजौरा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पसंद माना जा रहा है। इससे उनकी उम्मीदवारी भी मजबूत बनी हुई है। 
विज्ञापन


वीरा राणा को एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम
इन दो नामों के प्रमुखता से सामने आने के बाद मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा को एक और एक्सटेंशन दिए जाने की संभावना कम होती नजर आ रही है। वहीं, 1990 बैच के अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा का नाम भी चर्चाओं में है, हालांकि फिलहाल जैन और राजौरा के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह अधिकारी रेस से बाहर 
मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की दौड़ से 1989 बैच के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों-मोहम्मद सुलेमान, जेएन कंसोटिया, और विनोद कुमार-को बाहर माना जा रहा है। राज्य सरकार ने हाल ही में हुई नई पदस्थापनाओं के तहत इन अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर कर दिया है, जिससे उनके मुख्य सचिव बनने की संभावनाएं खत्म होती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh Chief Secretary, Veera Rana tenure, IAS Anurag Jain, Dr. Rajesh Rajaura, next Chief Secretary MP, MP government IAS appointment, Veera Rana extension, IAS officer competition, MP Chief Secretary post, administrative reshuffle, CM Mohan Yadav, Anurag Jain Delhi, Rajesh Rajaura
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed