फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two days of state mourning in Madhya Pradesh in honor of Pope Francis, national flag will remain half

MP News: पोप फ्रांसिस के सम्मान में मध्यप्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक,राष्ट्रीय ध्वज रहेगा आधा झुका

Tue, 22 Apr 2025 03:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 22 Apr 2025 03:22 PM IST
सार

कैथोलिक चर्च के प्रमुख और विश्व शांति के प्रतीक पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्यप्रदेश में गहरा शोक व्यक्त किया गया है। उनकी स्मृति और योगदान के सम्मान में राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। 22 और 23 अप्रैल को समूचे प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Two days of state mourning in Madhya Pradesh in honor of Pope Francis, national flag will remain half
पोप फ्रांसिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथोलिक समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय पोप के योगदान और वैश्विक प्रभाव को देखते हुए लिया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और कमिश्नरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

पोप फ्रांसिस का निधन सोमवार सुबह 88 वर्ष की उम्र में हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बताया जा रहा है कि पिछले महीने उन्हें दोहरे निमोनिया के कारण करीब 38 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। 
विज्ञापन


राजकीय शोक के तहत 22 और 23 अप्रैल को राज्य भर में सभी शासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार वाले दिन भी राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।  पोप फ्रांसिस इतिहास में पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे, जिन्हें विश्वभर में शांति, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उनके निधन को लेकर दुनियाभर में श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed