{"_id":"69c8bebc73f6fba0390d0a6b","slug":"mp-news-travel-on-national-highways-will-become-more-expensive-from-april-1-with-tolls-increasing-on-several-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 1 अप्रैल से महंगा होगा नेशनल हाईवे का सफर, भोपाल समेत कई रूट्स पर टोल राशि में बढ़ोतरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 1 अप्रैल से महंगा होगा नेशनल हाईवे का सफर, भोपाल समेत कई रूट्स पर टोल राशि में बढ़ोतरी होगी
Sun, 29 Mar 2026 11:25 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:25 AM IST
सार
1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा, क्योंकि टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसका असर खासतौर पर मध्यप्रदेश के जबलपुर से जुड़े प्रमुख रूट्स पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो अप्रैल की शुरुआत आपके लिए खर्च बढ़ाने वाली खबर लेकर आ रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में संशोधन करने का फैसला किया है, जिसका असर मध्यप्रदेश के कई प्रमुख रूट्स पर देखने को मिलेगा। इस बढ़ोतरी का सीधा प्रभाव जबलपुर से भोपाल, नागपुर, रायपुर और प्रयागराज की ओर यात्रा करने वाले वाहन चालकों पर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, जबलपुर के आसपास स्थित टोल प्लाजा पर कार चालकों को अब पहले से 5 से 10 रुपए तक अधिक शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं फास्टटैग उपयोगकर्ताओं के लिए वार्षिक पास की कीमत में भी करीब 75 रुपए तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: MP में गर्मी के बीच मौसम का नया दौर, आज से 4 दिन आंधी-बारिश, कई इलाकों में ओलों का खतरा
ऐसे तय होती हैं टोल दरें
टोल टैक्स की दरें थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल इसके आंकड़ों की समीक्षा के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दरों को लागू करता है। इसके अलावा सड़क की गुणवत्ता, लंबाई और उस पर उपलब्ध सुविधाएं- जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास और टनल भी टोल दरों को प्रभावित करती हैं। जहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होता है, वहां शुल्क भी अधिक लिया जाता है। फिलहाल जबलपुर-नागपुर मार्ग पर बरगी टोल के लिए 165 रुपए चुकाने पड़ते हैं। प्रयागराज मार्ग के सिहोरा टोल पर 130 रुपए शुल्क है, जबकि भोपाल रोड स्थित शहपुरा टोल पर 90 रुपए देने होते हैं। वहीं रायपुर मार्ग पर बरेला टोल की दर सबसे कम 35 रुपए है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal News: शशांक बनकर शादाब ने बनाए युवती से संबंध, सच्चाई सामने आते ही मचा बवाल, केस दर्ज