{"_id":"67769c04731b58a0de0abe31","slug":"mp-news-transport-commissioner-dp-gupta-removed-adg-vivek-sharma-becomes-the-new-transport-commissioner-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सौरभ शर्मा मामले के बाद परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटाया, एडीजी विवेक शर्मा बने नए परिवहन आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सौरभ शर्मा मामले के बाद परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटाया, एडीजी विवेक शर्मा बने नए परिवहन आयुक्त
Thu, 02 Jan 2025 08:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को पद से हटा दिया। उनकी जगह अब ADG विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को पद से हटा दिया गया है और उनकी सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर पुलिस मुख्यालय को सौंपी गई है। वहीं, उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) योजना, विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बता दें, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल खडे हो रहे थे। हाल ही में चेक पोस्ट बद होने के बावजूद चेक पाइंट पर अवैध वसूली को लेकर वीडियो वायरल हुए थे। ऐसे में लगातार सवाल उठ रहा था कि यह वसूली कौन करा रहा है। वहीं, परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर भी परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खडे हो रहे थे। बताया जा रहा है कि डीपी गुप्ता को इन्हीं मामलों को लेकर हटाया गया है। 1998 बैच के एडीजी विवेक शर्मा अब परिवहन विभाग में नए परिवहन आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी किए।
विज्ञापन
