फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Transfer of 19 IAS officers in the state, change of collector of 7 districts

IAS Transfers: प्रदेश में 19 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 7 जिलों के कलेक्टर बदले

Mon, 03 Apr 2023 11:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 03 Apr 2023 11:07 PM IST
सार

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को हटा दिया गया। उनको मध्य प्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह मुख्यमंत्री के अपर सचिव 2010 बैच के आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।
 

विज्ञापन
MP News: Transfer of 19 IAS officers in the state, change of collector of 7 districts
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार की तरफ से 19 आईएएस के ट्रांसफर किए गए है। इसमें 7 जिलों के कलेक्टर को बदला गया है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को हटा दिया गया। उनको मध्य प्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह मुख्यमंत्री के अपर सचिव 2010 बैच के आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, इंदौर में दो दिन पहले हुए बावड़ी हादसे में नगर निगम की जिम्मेदारी को नजरअंदाज करते हुए वहां पदस्थ कमिश्नर प्रतिभा पाल को रीवा जिले का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल को शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन को नीमच जिले का कलेक्टर बनाया गया है। नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल को दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, ग्वालियर नगर पालिक निगम आयुक्त किशोर कुमार कन्याल को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया। इंदौर वाणिज्यकर अपर आयुक्त तन्वी हुड्डा को झाबुआ कलेक्टर, जबलपुर जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलोनी सिडाना को मंडला जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 
विज्ञापन


अविनाश लवानिया के साथ जिन कलेक्टर को हटा कर मैदानी पदस्थापना से दूर रखा गया है। उसमें रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प को महिला एव बाल विकास विभाग का उप सचिव तथा वाणिज्यक कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मंडला जिले की कलेक्टर हर्षिका सिंह को इंदौर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह को इंदौर वाणिज्यकर अपर आयुक्त और इंदौर संभाग अपर आयुक्त (राजस्व) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दमोह जिले के कलेक्टर कृष्ण चैतन्य को भोपाल रोजगार गारंटी परिषद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारी का नाम, वर्तमान पदस्थापना नवीन स्थापना
अविनाश लवानिया, कलेक्टर भोपाल प्रबंध संचालक, मप्र जल निगम, भोपाल
सूफिया फारुकी वली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, भोपाल तथा आयुक्त हस्तशिल्प एवं हाथकरघा (अति. प्रभार)
कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं अपर प्रबंध संचालक, मप्र पर्यटन विकास निगम, भोपाल (अति, प्रभार) कलेक्टर भोपाल
मनोज पुष्प, कलेक्टर रीवा उप सचिव, मप्र शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा उपसचिव, मप्र शासन, वाणिज्यिक कर विभाग (अति. प्रभार)
प्रतिभा पाल, आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर तथा अपर प्रबंध संचालक, मप्र मेट्रो रेल कंपनी लिमि, इंदौर (अति. प्रभार)  कलेक्टर रीवा
हर्षिका सिंह, कलेक्टर मंडला आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर तथा अपर प्रबंध संचालक, मप्र मेट्रो रेल कंपनी लिमि, इंदौर (अति. प्रभार)
रजनी सिंह, कलेक्टर झाबुआ अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर तथा अपर आयुक्त (राजस्व) इंदौर संभाग, इंदौर (अति, प्रभार) 
मयंक अग्रवाल, कलेक्टर नीमच कलेक्टर दमोह
एस, कृष्ण चैतन्य, कलेक्टर दमोह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल
किशोर कुमार कन्याल, आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर कलेक्टर शाजापुर
डॉ. सलोनी सिडाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जबलपुर कलेक्टर मंडला
हर्ष सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीहोर आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर
आशीष तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ग्वालियर तथा संयुक्त परिवहन आयुक्त (प्रशासन), ग्वालियर (अति, प्रभार)  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीहोर
जयति सिंह, अपर कलेक्टर, ग्वालियर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जबलपुर
विवेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ग्वालियर
हरसिमरनप्रीत कौर, उप सचिव, मप्र शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आगर मालवा
अक्षत जैन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू, इंदौर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनगर, छतरपुर
तन्वी हुड्डा, अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर तथा अपर आयुक्त (राजस्व) इंदौर संभाग, इंदौर (अति, प्रभार)  कलेक्टर झाबुआ
दिनेश जैन, कलेक्टर शाजापुर कलेक्टर नीमच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed