फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Transfer of 10 IPS in Madhya Pradesh, Mithilesh Kumar Shukla became Narmadapuram IG, Ajay Pandey beca

MP News: प्रदेश के 10 IPS के ट्रांसफर, मिथिलेश कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के आईजी, अजय पांडे छिंदवाड़ा एसपी

Mon, 18 Nov 2024 06:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 10 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। इसमें तीन जिलों के एसपी बदले है। 

विज्ञापन
MP News: Transfer of 10 IPS in Madhya Pradesh, Mithilesh Kumar Shukla became Narmadapuram IG, Ajay Pandey beca
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश गृह विभाग की तरफ से सोमवार को 10 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तबादला आदेश जारी किए गए। इसके अलावा दो राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल गया है। इसके साथ ही नर्मदापुरम आईजी समेत अन्य अधिकारियों के पदों में भी बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार भोपाल की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय मीनाक्षी शर्मा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग एवं आरटीआई का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, नर्मदापुरम के पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली को भोपाल पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए ग्वालियर विसबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम जोन का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा जबलपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह को जबलपुर रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक को भोपाल 23वीं वाहिनी, विसबल का सेनानी, छिंदवाड़ा आठवीं वाहिनी विसबल सेनानी रामजी श्रीवास्तव को शहडोल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सिंगरौली की पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता को छिंदवाड़ा, 8वीं वाहिनी, विसबल का सेनानी बनाया गया है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को सिंगरौली का पुलिस अधीक्षक और 23वीं वाहिनी विसबल सेनानी अजय पांडे को छिंदवाड़ा को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के भी ट्रांसफर 
पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर कार्यरत संदीप भूरिया को नरसिंहपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं, खजुराहो एसडीओपी सलील शर्मा को रीवा विसबल 9वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed