फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Timings of many trains changed due to fog, Vande Bharat late by 18 hours, timings of trains going fro

MP News: कोहरे के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित, वंदे भारत 18 घंटे लेट, भोपाल से जाने वाली 15 घंटे बाद रिशेड्यूल

Fri, 29 Dec 2023 03:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Dec 2023 03:34 PM IST
सार


सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण ट्रेन यातायात बुरी तरह प्रभावित हैं। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही है तो कई ट्रेनों का समय में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Timings of many trains changed due to fog, Vande Bharat late by 18 hours, timings of trains going fro
कोहरे के चलते कई ट्रेने यातायात प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी में कोहरे के कारण पिछले एक सप्ताह से ट्रेन यातायात बुरी तरह प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों की हैं। इसके चलते कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है, जिससे ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं। भोपाल आने वाली ट्रेनें कोहरे के चलते 5 घंटे से 18 घंटे ट्रेनें देरी से पहुंच रही है। गुरुवार रात 10 बजे भोपाल आने वाली 20172 वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार दोपहर में बीना पहुंची। यह ट्रेन 18 घंटे देरी से चल रही है। इसके चलते शुक्रवार सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से छूटने वाली वंदे भारत ट्रेन को 15 घंटे बाद रिशड्यूल किया गया है। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली अधिकतर ट्रेने लेट चल रही है। इसके चलते यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यह ट्रेनें भी लेट 
- निजामुद्दीन से रायगढ़ 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस 13 घंटे। 
- निजामुद्दीन से हैदाराबाद 12722 दक्षिण एक्सप्रदेश 5.30 घंटे। 
- निजामुद्दीन से चेन्नई 12616 जी टी एक्सप्रेस 12 घंटे। 
- निजामुद्दीन से रानी कमलापति 12156 शाने भोपाल 11 घंटे।
- गोरखपुर से पुणे 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 8 घंटे। 
- हिमाचल से नांदेड 22710 नांदेड़ एक्सप्रेस 9 घंटे। 
- नई दिल्ली से हैदराबाद 12724 तेलांगना एक्सप्रेस 16 घंटे। 
- नई दिल्ली से जबलपुर 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 17 घंटे। 
- नई दिल्ली से चेन्नई 12622 तमिलनाडु 12 घंटे। 
- नई दिल्ली से आरकेएमपी 12002 शताब्दी एक्सप्रेस 4.30 घंटे।
-अमृतसर से नांदेड 12716 सचखण्ड एक्सप्रेस 20 घंटे। 
- नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम 12626 केरला एक्सप्रेस 16 घंटे।
- निजामुद्दीन से एर्नाकुलम 12618 मंगला एक्सप्रेस 6 घंटे। 
- निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम 12644 स्वर्णजयंती एक्सप्रेस 7 घंटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed