फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: TI suspended for hosting birthday party on the shoulders of bike thief in Morena, CM says negligence

MP News: मुरैना में बाइक चोर के कंधे पर बर्थ-डे पार्टी मनाने वाला TI निलंबित, सीएम बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Mon, 02 Mar 2026 03:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 02 Mar 2026 03:36 PM IST
सार

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को एक कथित अपराधी के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए साफ किया कि कर्तव्य में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: TI suspended for hosting birthday party on the shoulders of bike thief in Morena, CM says negligence
मुरैना मे थाना प्रभारी एक चोरी के आरोपी के कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैंं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी का एक अपराधी के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई के साथ ही साफ संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही और आपराधियों के साथ गलबहियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में होली की खुशी दोगुनी, तीन मार्च के साथ अब चार मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश
विज्ञापन




बता दें मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में थाना प्रभारी बाइक चोर गिरोह के एक कथित सरगना लवकुश शर्मा के साथ अपने जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। वह लवकुश के कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो थाना परिसर में मनाते समय का है। इसमें केक काटा गया और ढोल नगाड़े पर आरोपी थाना प्रभारी को कंधे पर बैठा कर चलते नजर आ रहा है। इसमें पुलिस के साथ कई लोग दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने और मुख्यमंत्री को सूचना मिलने के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुरैना एसपी कार्यालय ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 28 फरवरी 2026 का है। इसमें कथित अपराधी लवकुश शर्मा दिखाई दे रहा है, जिस पर बाइक चोरी एवं जौरा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी अपराध दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मोहन सरकार की पहली 'कृषि कैबिनेट' बैठक सोमवार को, नागलवाड़ी से तय होगी निमाड़ के विकास की दिशा

शुक्ला के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक 
शुक्ला को निलंबित करने के आदेश में कहा गया कि उनके आचरण से पुलिस की निष्पक्ष छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उनका आचरण मध्य प्रदेश पुलिस रैग्युलेशन के पैरा  64(3) (11) स्पष्ट उल्लंघन है। निलंबन अवधि में दर्शन शुक्ला का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, मुरैना रहेगा तथा वह रक्षित केन्द्र मुरैना की प्रत्येक गणना में उपस्थित रहेंगे और लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed