फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: TI Praveen Thackeray showed sensitivity, DGP gave Rs 5,000 cash reward

MP News: टीआई प्रवीण ठाकरे ने दिखाई संवेदनशीलता, डीजीपी ने दिया पांच हजार रुपए का नगद पुरस्कार

Sat, 20 Sep 2025 04:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 20 Sep 2025 04:45 PM IST
सार

धार जिले के धामनोद थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे को उनकी मानवीय पहल के लिए मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पांच हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया है।
 

विज्ञापन
MP News: TI Praveen Thackeray showed sensitivity, DGP gave Rs 5,000 cash reward
टीआई दिव्यांग को उठा कर बाहर ले जाते और दूसरी तरफ डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के ग्राम भैंसोला में 17 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा आयोजित थी। इसी दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति हाथों के सहारे जमीन पर सरकते हुए पंडाल से बाहर जाने का प्रयास कर रहा था। धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे दिव्यांग की परेशानी को देखा और बिना देर किए उसकी मदद की। टीआई ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांग व्यक्ति को गोद में उठाकर वाहन तक पहुंचाया। इसकी जानकारी प्रदेश के पुलिस के मुखिया डीजीपी मकवाणा को लगी, उन्होंने ना केवल टीआई की सराहनीय पहल की प्रशंसा की बल्कि उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप अपने पास से पांच हजार रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया। इस तरह दिव्यांग की मदद के साथ ही उसका सहारा बनने वाले को पुरस्कृत करने की पहल डीजीपी मकवाना की संवेदनशीलता बताती है। बता दें डीजीपी मकवाना को नियमों को पालन करने के लिए सख्त अधिकारी के साथ ही जनता को आसान और सरल तरीके से न्याय उपलब्ध कराने वाले अधिकारी के रूप में भी पहचाना जाता हैं। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed