फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Three candidates filed six nominations on the first day in the state, March 27 is the last date

MP News: प्रदेश में पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने छह नामांकन  दाखिल किए, 27 मार्च है अंतिम तिथि

Wed, 20 Mar 2024 11:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Mar 2024 11:28 PM IST
सार

नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

विज्ञापन
MP News: Three candidates filed six nominations on the first day in the state, March 27 is the last date
सीधी से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा नामांकन फॉर्म जमात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी करने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के पहले दिन लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में दो उम्मीदवारों ने पांच नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) में एक उम्मीदवार द्वारा एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सीधी में भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा ने चार और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। हालांकि कमलेश्वर पटेल रैली के साथ 26 मार्च को दोबारा अपना नामांकन फॉर्म भरेंगे। इसके अलावा शहडोल में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने भी अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन


यहां किसी ने नहीं भरा पर्चा 
प्रथम चरण के शेष चार लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर, क्रमांक-14 मंडला (अजजा), क्रमांक-15 बालाघाट एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिंदवाड़ा में आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। राजन ने बताया कि पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed