फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: आर्मी मैराथन 2025’ में दौड़ा भोपाल,  21KM की हाफ मैराथन समेत सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन

Sun, 19 Jan 2025 12:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Jan 2025 12:00 PM IST
सार

भारतीय सेना दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में आर्मी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर भर के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस मैराथन में हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह आयोजन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित किया गया।
 

विज्ञापन
MP News: Thousands of Bhopalis ran in 'Army Marathon 2025', cultural program including 21KM half marathon also
आर्मी मैराथन में दौड़े भोपाल के हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और भारतीय सेना के सहयोग से ‘आर्मी मैराथन 2025’ का आयोजन रविवार सुबह 6 बजे से किया गया। यह मैराथन योद्धा स्थल (एयरपोर्ट रोड) से प्रारंभ होकर लालघाटी चौराहा, कोहेफिजा चौराहा (वीआईपी रोड), कमला पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए पुनः योद्धा स्थल पर समाप्त हुई।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने द्रोणाचल में आयोजित आर्मी मैराथन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश और दुनिया को भारतीय सेना पर गर्व है। बेहद अनुशासित इकाई के रूप में सेना ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। अपनी क्षमता और योग्यता से दुनिया की कई चुनौतियों का समाधान कर भारतीय सेना ने कठिनतम समय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देश को आजादी मिलने के समय, विश्व के कई देश स्वतंत्र हुए लेकिन भारत आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है, इस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। भारतीय सेना का अनुशासन, सजकता, स्फूर्ति और तत्परता ही इस गौरव का आधार है। साहस और शक्ति से संपन्न भारतीय सेना ने हर राजनीतिक परिस्थिति में अपनी सीमा और अनुशासन में रहते हुए मूल भूमिका का निर्वहन किया और देश हित में श्रेष्ठतम योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने मैराथन विजेताओं को पुरस्कार वितरित भी किऐ। इस अवसर पर उत्साह और जोश से भरपूर भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किए।



बेटा-बेटी समान अधिकार और सम्मान के हकदार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की की पहल सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1949 में जनरल के.एम. करियप्पा के भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की याद में 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस क्रम में सुदर्शन चक्र कोर द्वारा आर्मी मैराथन आयोजन की पहल सराहनीय है। उन्होंने इसकी निरंतरता बनाए रखने की अपील की और अधिक से अधिक लोगों से मैराथन में सहभागी होने का आह्वान किया।
MP News: Thousands of Bhopalis ran in 'Army Marathon 2025', cultural program including 21KM half marathon also
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मैराथन में 21.09 किमी, 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियां निर्धारित की गई, जिनमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैंड, ढोल-डीजे, बीट बॉक्सिंग, मल्लखंब, आर्मी बैंड, हॉट-एयर बैलून, और ज़ुम्बा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

 
MP News: Thousands of Bhopalis ran in 'Army Marathon 2025', cultural program including 21KM half marathon also
मैराथन के साथ ही सांकस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन - फोटो : अमर उजाला
क्षमता और योग्यता में बेटा-बेटी बराबर 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षमता और योग्यता में बेटा-बेटी बराबर है और उनके अधिकार भी समान है। अतः आर्मी मैराथन में विजेता बेटियों को समान राशि के ही पुरस्कार प्रदान किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉफ मैराथन ओपन केटेगरी के अंतर्गत पुरुष वर्ग के विजेता रोहित वर्मा को 1 लाख रुपये, रनर अप हरीश को 50 हजार और तृतीय स्थान पर रहे हुकुम को 25 हजार रुपये का चैक और मध्यप्रदेश पर्यटन का कूपन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त भारती नैन, द्वितीय स्थान पर रहीं किरण साहू और तृतीय स्थान पर रहीं प्रीति खण्डेलवाल को पुरस्कृत किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित आर्मी मैराथन में भोपालवासियों की सहभागिता उत्साहवर्धक रही। उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खेल और युवा कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। मेजर जनरल एस.के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed