फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: There will be a large scale plantation campaign in the state on February 19, CM will plant saplings a

MP News: प्रदेश में 19 फरवरी को बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान, सीएम मंत्रियों के साथ लगाएंगे पौधे

Thu, 16 Feb 2023 05:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Feb 2023 05:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पर्यावरण विभाग की तरफ से सभी संभागायुक्त और कलेक्टर को पौधरोपण अभियान को लेकर निर्देश जारी किये गए हैं। इसमें प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान आयोजित करने को कहा गया हैं।  जिसके तहत जिले के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पौधरोपण कराने को कहा गया हैं।

विज्ञापन
MP News: There will be a large scale plantation campaign in the state on February 19, CM will plant saplings a
सीएम शिवराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दो सालों से हर दिन पौधरोपण कर रहे हैं। 19 फरवरी को मुख्यमंत्री के पौधे लगाते दो साल पूरे हो रहे हैं। इस दिन पूरे प्रदेश में पौधरोपण को लेकर बड़ा अभियान आयोजित होगा। इसको लेकर निर्देश जारी हो गए हैं। सीएम मंत्रियों के साथ भोपाल में पौधा लगाएंगे। इस दिन कैबिनेट की बैठक भी होगी।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश पर्यावरण विभाग की तरफ से सभी संभागायुक्त और कलेक्टर को पौधरोपण अभियान को लेकर निर्देश जारी किये गए हैं। इसमें प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान आयोजित करने को कहा गया हैं।  जिसके तहत जिले के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पौधरोपण कराने को कहा गया हैं। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ पौधा लगाएंगे। इसके लिए सभी मंत्रियों को रविवार को भोपाल में उपस्थित रहने को कहा गया हैं। बता दें  पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध रखने के लिए जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक पौधरोपण अभियान अंकुर कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 से शुरू किया गया हैं।
विज्ञापन

 
पौधरोपण कर शुरू होगी विकास यात्रा
पर्यावरण विभाग की तरफ से जारी निर्देशों में पौधरोपण के लिए सभी नगरों और गांवों में जगह चिन्हित करने के लिए कहा गया है। साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिये गए हैं। रविवार को पौधरोपण कराकर विकास यात्राएं निकाली जाएगी। इसमें प्रत्येक संस्थान में पांच पौधे लगाने को कहा गया हैं। साथ ही अभियान का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने को कहा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed