फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The thug, posing as a Railway Board official, stayed in the VIP room, created panic after knowing the

MP News: रेलवे बोर्ड का अधिकारी बनकर वीआईपी रूम में रुका ठग, सच्चाई जानकर मच गया हड़कंप

Sat, 14 Sep 2024 03:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Sep 2024 03:55 PM IST
सार


भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर फर्जी रेलवे बोर्ड सतर्कता निरीक्षक को रेलवे टिकट निरीक्षक दल की सतर्कता से पकड़ा गया। आरोपी वीआईपी रूप में ठहकर चाय, नाश्ता ओर भोजन की मांग की। रेलवे के अधिकारियों को शक होने पर उन्होंने उसकी जानकारी मांगी। सच्चाई जानककर उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
MP News: The thug, posing as a Railway Board official, stayed in the VIP room, created panic after knowing the
फर्जी रेलवे अधिकारी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रेलवे टिकट निरीक्षक दल ने एक व्यक्ति को फर्जी रेलवे बोर्ड सतर्कता निरीक्षक के रूप में रंगे हाथों पकड़ा।  यह व्यक्ति खुद को रेलवे बोर्ड का अधिकारी बताकर VIP सुविधाओं का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था। रेलवे टीम की सतर्कता और सूझबूझ से उसकी साजिश का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन


खुद को बताया रेलवे बोर्ड का सतर्कता निरीक्षक
जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति स्टेशन पर सीधे मुख्य टिकट निरीक्षण कार्यालय पहुंचा और दावा किया कि वह रेलवे बोर्ड का सतर्कता निरीक्षक है। उसने कहा कि उसे ट्रेन संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से अहमदाबाद एक गुप्त अभियान के लिए जाना है और तब तक उसे VIP रेस्ट रूम की सुविधा दी जाए। इसके बाद उसने VIP रूम में ठहरकर चाय, नाश्ता और भोजन की मांग की।
विज्ञापन


VIP रेस्ट रूम की मांग से हुआ शक 
मुख्य टिकट निरीक्षक अनिरुद्ध सोनी एवं टिकट निरीक्षक सूर्य प्रकाश शर्मा को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। उन्होंने उनसे मोबाइल नम्बर  मांगा तो उन्होंने कॉन्फ़िडेंसल टूर का हवाला देकर मोबाइल  देने से मना किया| उन्होंने उसका नाम पूछा  और चुपके से उसकी तस्वीर ली और रेलवे बोर्ड सतर्कता विभाग तथा रेलवे केंद्रीय टिकट निरीक्षण टीम से इस व्यक्ति की सत्यता की पुष्टि के लिए संपर्क किया। दोनों जगह से पुष्टि हो गई कि यह व्यक्ति सतर्कता विभाग का हिस्सा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जीवाड़े का पर्दाफाश और गिरफ्तारी
सूचना मिलने पर मुख्य टिकट निरीक्षक अनिरुद्ध सोनी ने स्टेशन प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद  इस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जहां उसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।


रेलवे टीम की सतर्कता की सराहना
इस कार्यवाही के दौरान स्टेशन प्रबंधक मनोज महापात्रा, मुख्य टिकट निरीक्षक अनिरुद्ध सोनी, मुख्य टिकट निरीक्षक अभय कुमार पांडे, टिकट परीक्षक सूर्य प्रकाश शर्मा,टिकट परीक्षक पूनम लड़िया मौजूद रहे।  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के मार्गदर्शन में कार्यरत टिकट निरीक्षण टीम की सतर्कता और सूझबूझ से इस बड़े फर्जीवाड़े को नाकाम किया गया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed