फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The state's first Chhath Maiya temple was built in Bhopal, Chhath Maiya was seated on the Surya chari

MP News: भोपाल में बना प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर, सूर्य रथ पर आरूढ़ रूप में विराजीं छठ मैया, हुआ लोकार्पण

Mon, 27 Oct 2025 07:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 27 Oct 2025 07:13 PM IST
सार

 भोपाल में बना प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर का लोकार्पण सोमवार को किया गया है। इस मंदिर को जयपुर के शिल्पियों ने बनाया है। छठ मैया का स्थायी मंदिर बन जाने से यह स्थान भोपाल में भोजपुरी आस्था का नया केंद्र बन गया है।
 

विज्ञापन
MP News: The state's first Chhath Maiya temple was built in Bhopal, Chhath Maiya was seated on the Surya chari
छठ मैया मंदिर का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के भोजपुरी समाज के लिए इस बार का छठ पर्व बेहद खास रहेगा। लिंक रोड नंबर 3 स्थित पांच नंबर छठ घाट पार्क में प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर बनकर तैयार हो गया है। सोमवार को मंदिर का लोकार्पण महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री पीपी शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, विधायक भगवानदास सबनानी और वार्ड 46 के पार्षद गुड्डू चौहान ने संयुक्त रूप से किया। यह वही घाट है, जहां वर्षों से श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते आ रहे हैं। अब पहली बार यहां छठ मैया का स्थायी मंदिर बन जाने से यह स्थान भोपाल में भोजपुरी आस्था का नया केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


सूर्य के रथ पर आरूढ़ स्वरूप
छठ मैया की प्रतिमा 6 फीट लंबी, 4 फीट चौड़ी और 5 फीट ऊंची है। इसे सूर्य देव के रथ पर आरूढ़ स्वरूप में गढ़ा गया है, जिसमें सात घोड़ों का आकर्षक रथ विशेष ध्यान खींचता है। प्रतिमा निर्माण में 10 से अधिक कलाकारों ने तीन महीने तक लगातार कार्य किया, जबकि संपूर्ण निर्माण में भोजपुरी समाज के सहयोग से लगभग साढ़े चार लाख रुपए का व्यय आया। गौरतलब है कि साल 2022 में रखी गई इस मंदिर की नींव कई चुनौतियों के बीच पूरी हुई। पत्थर टूटने और आर्थिक अड़चनों के बावजूद समाज के लोगों ने मिलकर निर्माण पूरा कराया। अब यह मंदिर न केवल छठ पर्व का प्रमुख स्थल बनेगा, बल्कि भोजपुरी संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक स्थल भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर नेता प्रतिपक्ष का पलटवार बोले-भाजपा नेता संवेदनहीन बयानबाजी में व्यस्त


महीनों की मेहनत के बाद यह भव्य प्रतिमा तैयार
छठ मैया की प्रतिमा जयपुर के राज्य सम्मानित मूर्तिकार महावीर भारती और निर्मला भारती ने तैयार की है। इसे मकराना के दुर्लभ संगमरमर से तराशा गया है। शिल्पकारों के अनुसार, निर्माण की सबसे बड़ी चुनौती 16 टन वजनी उपयुक्त पत्थर खोजना थी। दो बार पत्थर बीच में ही टूट गए, जिसके बाद तीसरे प्रयास में 8-8 टन के दो ब्लॉकों पर महीनों की मेहनत के बाद यह भव्य प्रतिमा तैयार हो सकी। कलाकारों ने बताया कि इतनी बड़ी मूर्ति पर बारीक नक्काशी करते समय हर रेखा का ध्यान रखना पड़ा ताकि कहीं भी दरार न पड़े।



यह भी पढ़ें-कांग्रेस जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग की तैयारी तेज, योग-मार्शल आर्ट के होंगे सत्र, आएंगे राहुल गांधी

पूरे प्रदेश के लिए गर्व का प्रतीक
भोजपुरी समाज का कहना है कि यह मंदिर न केवल भोपाल, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का प्रतीक बनेगा। छठ मैया की पूजा अब तक निराकार रूप में होती रही है, लेकिन पहली बार हमने उन्हें सूर्य भगवान के रथ पर आरूढ़ साकार रूप दिया है। यह आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम है। देश में ऐसे केवल चार मंदिर हैं। दो बिहार में, एक झारखंड के रांची में और अब चौथा भोपाल में स्थापित हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed