फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Preparations for training Congress district presidents intensify, yoga and martial arts sessions will

MP News: कांग्रेस जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग की तैयारी तेज, योग-मार्शल आर्ट के होंगे सत्र, आएंगे राहुल गांधी

Mon, 27 Oct 2025 12:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:32 PM IST
सार

एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लीए 2 से 11 नवंबर तक पचमढ़ी में 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। पार्टी संगठन ने  ट्रेनिंग देने की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पचमढ़ी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
MP News: Preparations for training Congress district presidents intensify, yoga and martial arts sessions will
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए अब जिला स्तर पर कमान संभालने वाले नेताओं को ट्रेनिंग देने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 2 से 11 नवंबर तक पचमढ़ी में 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। इसमें प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। इस शिविर में राजनीतिक रणनीति, संगठन संचालन, संवाद कौशल और अनुशासन पर विशेष सत्र रखे जाएंगे। साथ ही हर सुबह योग और मार्शल आर्ट के अभ्यास सत्र भी होंगे, जिससे आत्मबल और आत्मनियंत्रण का संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन



पीसीसी चीफ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीसीसी चीफ आज इस शिविर की तैयारियों की समीक्षा करेंने पचमढ़ी पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, शिविर के कार्यक्रम, वक्ताओं और प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि जिला अध्यक्ष चुनावी तैयारी में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें।
विज्ञापन




राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल
प्रदेश संगठन प्रभार डॉ. संजय कामले के मुताबिक, प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिन के सत्र में शामिल होंगे। उनके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेता भी ऑनलाइन या प्रत्यक्ष रूप से प्रशिक्षण में मार्गदर्शन देंगे। इस प्रशिक्षण में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन, मतदाता संवाद, जनसंपर्क, और संगठन की मजबूती के गुर सिखाए जाएंगे। वहीं, योग और मार्शल आर्ट सत्र उन्हें आत्मविश्वास और संयम बनाए रखने की सीख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार के बाद अब निगम-मंडलों की बारी, राजनीतिक नियुक्तियों पर नजरें टिकीं


डिजिटल युग के अनुरूप प्रशिक्षण
 कांग्रेस इस शिविर में अपने जिला अध्यक्षों को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की भी ट्रेनिंग देगी। इसमें ChatGPT जैसे एआई टूल्स के प्रयोग, गलत सूचनाओं की पहचान और फेक न्यूज से निपटने की रणनीति पर सत्र होंगे। नेताओं को यह भी बताया जाएगा कि किस तरह जनसंवाद, सोशल मीडिया और जमीनी स्तर के कार्यक्रमों के बीच समन्वय बनाकर पार्टी के संदेश को आम जनता तक पहुंचाया जाए।

यह भी पढ़ें-जिंदगी रुकी, पर उम्मीद चलती रही, एम्स भोपाल में ब्रेन डेड युवक बना पांच लोगों का सहारा

नेतृत्व और संगठन पर जोर
शिविर के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखने के गुर सिखाए जाएंगे। कांग्रेस अपने जिला अध्यक्षों को यह जिम्मेदारी सौंपेगी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के संगठनात्मक नेटवर्क को अधिक सक्रिय करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed