फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The matter of deemed permission in SIA reached the central ministry, two IAS officers accused

MP News: सिया में डीम्ड परमिशन का मामला केंद्रीय मंत्रालय पहुंचा, दो आईएएस अफसरों पर आरोप

Tue, 08 Jul 2025 09:24 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Jul 2025 09:24 AM IST
सार

एमपी में परियोजनाओं को पर्यावरणीय स्वीकृति देने में अनियमितताओं की शिकायत अब केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय तक पहुँच गई है। सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद सिया (SEIAA) से जुड़ा यह मामला तूल पकड़ रहा है। प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी और पूर्व सदस्य सचिव उमा आर. माहेश्वरी की भूमिका पर सवाल उठे हैं। मामले में 450 परियोजनाओं को डीम्ड अप्रूवल के तहत मंजूरी दिए जाने और सिया की बैठकें जानबूझकर टालने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
MP News: The matter of deemed permission in SIA reached the central ministry, two IAS officers accused
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में परियोजनाओं को पर्यावरणीय स्वीकृति देने में हुई अनियमितताओं की शिकायत अब केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय तक पहुंच गई है। इस संबंध में सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है, जिससे दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों – नवनीत कोठारी और उमा आर. माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामला एमपी स्टेट एन्वायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (सिया) से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, प्रभारी सदस्य सचिव बनाए गए श्रीमन शुक्ला ने 23 और 24 मई को कुल 450 मामलों में पर्यावरणीय मंजूरी जारी की। ये मंजूरी डीम्ड अप्रूवल के तहत दी गईं, जिनमें से केवल 237 मामलों में ही आदेश निकाले गए। आरोप है कि यह कार्य प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी की अनुमति से हुआ।
विज्ञापन


इस बीच, सिया के चेयरमैन ने केंद्र और राज्य सरकार को पत्र भेजकर आरोप लगाए हैं कि पूर्व सदस्य सचिव उमा आर. माहेश्वरी ने तीन महीने तक जानबूझकर अथॉरिटी की बैठक नहीं बुलाई, जबकि उन्हें कई बार पत्र और नोटशीट भेजी गई थी। माहेश्वरी 22 मई को अवकाश पर चली गईं, जिसके बाद श्रीमन शुक्ला को प्रभार दिया गया। साथ ही, 7 मई को सिया की बैठक हुई थी, जिसमें सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर-उज्जैन रोड सहित अन्य परियोजनाओं को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। बताया गया है कि माहेश्वरी ने इंदौर-उज्जैन मार्ग को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां दी थीं, जबकि अन्य सदस्यों ने बहुमत से मंजूरी प्रदान की। बैठक की कार्यवाही आज तक जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed