{"_id":"645a75dc6a60ef3c7c0253c5","slug":"mp-news-the-flight-of-students-stranded-in-manipur-could-not-take-off-from-imphal-now-it-is-likely-to-arrive-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छात्रों को लेने मणिपुर गया विमान इंफाल से नहीं भर सका उड़ान, टली वापसी, कल लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छात्रों को लेने मणिपुर गया विमान इंफाल से नहीं भर सका उड़ान, टली वापसी, कल लौटेंगे
Tue, 09 May 2023 11:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 09 May 2023 11:15 PM IST
सार
एसीएस राजेश राजौरा ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2.50 बजे इंफाल-गुवाहाटी की फ्लाइट के लिए एअर अलायंस के विमान में इंफाल से रवाना होने से पहले तकनीकी खराब आ गई। जिसके बाद कोलकाता से दूसरा स्पेशल विमान इंफाल भेजा गया।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में फंसे मध्य प्रदेश के विद्यार्थी बुधवार को आएंगे। छात्र-छात्राओं को लेने गए विमान में उड़ान से पहले इंफाल में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद कोलकाता से दूसरा विमान भेजा गया। छात्र मंगलवार रात गुवाहाटी में ठहरेंगे।
प्रदेश के छात्र मणिपुर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्पोटर्स और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से 24 छात्रों ने सरकार से मणिपुर से निकालने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सरकार ने उनको निकालने के प्रबंध किए थे। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2.50 बजे इंफाल-गुवाहाटी की फ्लाइट के लिए रवाना होने से पूर्व एयर अलायंस के विमान में तकनीकी खराब आ गई। इसके बाद कोलकाता से दूसरा विशेष विमान इंफाल भेजा गया। इसमें सभी 24 छात्र-छात्राएं रात में गुवाहाटी पहुंचेंगे। उन्हें गुवाहाटी में ही रात में रुकवाया जाएगा। बुधवार सुबह सभी गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। इन्हें वाया दिल्ली होकर भोपाल लाया जाएगा।
बता मणिपुर में बहुसंख्यक मैतई समुदाय को कोर्ट की तरफ से अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के निर्णय के खिलाफ आदिवासी समूह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके खिलाफ करीब एक सप्ताह पहले निकाले गए मार्च के दौरान मणिपुर में हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में 60 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा के चलते मप्र समेत देश के कई राज्यों के विद्यार्थी व अन्य लोग वहां फंस गए हैं। उन्हें वहां से निकालने के इंतजाम किए जा रहे हैं।