फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The condition of Rajgarh, Vidisha and Sehore is worrying in Pradhan Mantri Awas Yojana

MP News: प्रधानमंत्री आवास योजना में राजगढ़, विदिशा और सीहोर की हालत चिंताजनक

Fri, 27 Jan 2023 09:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 Jan 2023 09:42 PM IST
सार

संभागायक्त मालसिंह भयड़िया ने समीक्षा बैठक में भोपाल संभाग के अवैध कालोनियों के संबंध में भी समीक्षा की जिसमें बताया गया कि दिसंबर 2016 के पहले की अवैध कालोनियों में आधारभूत संरचना को उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर नियम बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: The condition of Rajgarh, Vidisha and Sehore is worrying in Pradhan Mantri Awas Yojana
संभागायक्त मालसिंह भयड़िया ने समीक्षा बैठक की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभाग आयुक्त मालसिंह भयड़िया ने शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन जिलों का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है वह उसमें प्रगति लाएं अन्यथा संबधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य स्तरीय रैंकिंग में राजगढ़ 42, विदिशा 41 और सीहोर 37 पोजीशन पर है सभी जिलों को इस संबंध में पत्र लिखने के निर्देश भी दिए हैं। संभाग में बी.एल.सी श्रेणी के 69 हजार में से 42 हजार हितग्राहियों को मकान बनाए जा रहे हैं। इस श्रेणी में खुद की जमीन पर मकान बनाने के लिए 2 लाख 50 हजार की राशि तीन किश्तों में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकान में आवासहीन हितग्राहियों को जिनकी इनकम 3 लाख से कम है उसमें बहुमंजिला में फ्लैट उपलब्ध कराया जाता है इसमें हितग्राहियों को 2 लाख की राशि का अंशदान करना होता है। 3 लाख की राशि शासन स्तर से अनुदान के रूप में दिलाई जाती है।

विज्ञापन

संभागायक्त मालसिंह भयड़िया ने समीक्षा बैठक में भोपाल संभाग के अवैध कालोनियों के संबंध में भी समीक्षा की जिसमें बताया गया कि दिसंबर 2016 के पहले की अवैध कालोनियों में आधारभूत संरचना को उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर नियम बनाए जा रहे हैं। भयड़िया ने बताया कि भोपाल में नगर निगम क्षेत्र में कुल 576 ऐसी अवैध कालोनी चिन्हित है इसके संबंध में भोपाल नगर निगम द्वारा 320 कालोनियों के लिए सूचना जारी कर दी गई है।  भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में 19 कॉलोनी 2016 के पूर्व की है। पूरे संभाग में कुल 681 अवैध कालोनियां हैं जिनमें कार्रवाई की जाएगी । दिसंबर 2016 के  बाद की अवैध कालोनियों को हटाने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। इसके संबंध में निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

राजस्व विभाग में भू-अधिकार पत्रक योजना की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने निर्देश दिए की संभाग में एक लाख 39 हजार से अधिक आवेदनों पर केवल 35 हजार आवेदन पर ही करवाई की है इसके लिए सभी कलेक्टर को भी पत्र लिखने के निर्देश दिए है। संभागायुक्त श्री भयड़िया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन की फ्लैगशिप योजना का लाभ हितग्राहियों को तुरंत उपलब्ध कराया जाए। पात्र हितग्राहियों का चयन करके उन्हें योजना से लाभान्वित करने के लिए विशेष कैंप भी लगाकर जानकारी उपलब्ध कराए और आवेदनों को प्राप्त करते रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed