{"_id":"6866b2dc381cc92d61006547","slug":"mp-news-the-box-of-political-appointments-may-open-soon-in-the-state-the-posts-are-vacant-for-a-long-time-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जल्द खुल सकता प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा, लंबे समय से खाली हैं पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जल्द खुल सकता प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा, लंबे समय से खाली हैं पद
Thu, 03 Jul 2025 10:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब निगम-मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से खाली इन पदों को भरने की तैयारी जल्द शुरू हो सकती है। इन नियुक्तियों से सरकार को प्रशासनिक मजबूती और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रियता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब निगम-मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। अब इन पदों को भरने की तैयारी जल्द शुरू हो सकती हैं। पिछले कुछ महीनों से ये पद खाली हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले 45 निगम-मंडलों और बोर्डों में की गई पिछली नियुक्तियों को निरस्त कर दिया था। इसके बाद से इन संस्थाओं में किसी की भी नियुक्ति नहीं हुई थी। इन पदों पर नियुक्तियों से न सिर्फ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी, बल्कि सरकार को भी प्रशासनिक स्तर पर लाभ होगा।
प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव के बाद अब कई नेता भोपाल में सक्रिय हो गए हैं। खास तौर पर वे नेता, जो विधानसभा या लोकसभा चुनाव में टिकट से वंचित रह गए थे या जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, खुद को इन पदों के लिए उचित दावेदार के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर फोकस
ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने पर ध्यान देगी, ताकि सभी वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिल सके। इससे आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों में लाभ मिल सके। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर जल्द ही सरकार और संगठन में विचार-विमर्श शुरू हो सकता है।