फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The 11 year old teenager who was kidnapped by the woman returned home

MP News: 11 साल छोटे जिस किशोर को महिला ने किया था अपहरण, वह लौटा घर, बिन शादी साथ रहने का बना रही दबाव

Fri, 15 Aug 2025 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 09:36 PM IST
सार

भोपाल में 28 वर्षीय महिला पर 17 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। अब लड़का बालिग होकर घर लौट आया है और महिला भी उसके साथ रहने लगी है। परिजन परेशान हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। महिला शादी के लिए लड़के पर दबाव बना रही है।

विज्ञापन
MP News: The 11 year old teenager who was kidnapped by the woman returned home
मामला गौतम नगर थाने का है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल छोटे नाबालिग लड़के को एक शादीशुदा महिला द्वारा अपहरण किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जून के महीने में किशोर के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने लड़के के साथ ज्वैलर्स के यहां कार्य करेन वाली 28 वर्षीय महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अब वह नाबालिग वापस घर आ गया है। वह रक्षाबंधन के दिन ही घर आ गया था, लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले वह महिला भी लड़के के घर आ धमकी, जिस पर उसके अपहरण का मामला लड़की मां और बहन ने दर्ज कराया था। लड़का अब बालिग हो चुका है और उक्त महिला भी लड़के के साथ उसके घर में रह रही है। वह साथ रहने के लिए दबाव बनाते हुए तर्क दे रही है कि लड़का जब तीन साल बाद 21 वर्ष का हो जाएगा तो उससे शादी कर लेगी। 
विज्ञापन


किशोर की मां ने गुरुवार को अपहृत लड़के के वापस लौट आने की सूचना पुलिस को दी तब पूरा मामला सामने आया। दरअसल लड़के की मां उसके लौटकर आने की सूचना पुलिस को पहले नहीं दी, लेकिन जब उसका अपहरण करने वाली महिला भी घर आ धमकी और उसके बेटे के साथ रहने लगी तो महिला ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस अनोखे अपहरण और ग्यारह साल बड़ी महिला के प्रेम-प्रसंग को लेकर उलझन में है। हालांकि पुलिस ने महिला को उस युवक के अपहरण के मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जो इस माह की तीन तारीख को 18 साल का हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मिस्ट्री बनी अर्चना तिवारी: इंतजार में पथराई मां की आंखें, उम्मीद छोड़ रहे परिजन, सता रही अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार जून महीने में थाना क्षेत्र में रहने वाला 17 साल दस माह का एक लड़का अचानक लापता हो गया था। लड़का मंगलवारा थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलर्स के यहां काम करता था, जहां एक 28 वर्षीय महिला भी कम्प्यूटर ऑपरेटर थी। दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ और दोनों साथ में फरार हो गए थे। लड़का नाबालिग होने के कारण उसकी मां की शिकायत पर महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लड़का तीन अगस्त को 18 वर्ष का हो  चुका है और वह रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने घर आ गया। परिजन उसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। लेकिन दो दिन पहले वह महिला भी लड़के के घर आ गई, जिस पर अपहरण का मामला दर्ज है। उक्त महिला का कहना है कि वह इसी लड़के से शादी करेगी, लेकिन शादी 21 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद कर सकती है। ऐसे में वह तीन साल बिना शादी के उक्त लड़के के साथ उसके घर में रहेगी। महिला की इस दबाव के कारण लड़के की मां और बहन परेशान होकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने अपहरण के मामले में महिला को नोटिस जारी कर थाने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि वह लड़के की वास्तविक आयु कितनी है, इसकी जांच के लिए वह मेडिकल कराने को तैयार नहीं है। 

ये भी पढ़ें- ये कैसी जिद!: पिता ने आईफोन नहीं दिलाया तो छात्र ने लगा ली फांसी, इंस्टाग्राम पर लिखा-तारों के पास जा रहा हूं

पुलिस पर आरोपी महिला का साथ देने का आरोप
इधर लड़के की मां और बहन ने पुलिस पर उस महिला का साथ देने का आरोप लगाया है, जिस पर अपहरण का मामला दर्ज है। मां और बहन का आरोप है कि पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि जब तुम्हारा बेटा साथ रहने को तैयार है तो उस महिला को अपने घर में साथ रहो। जबकि हकीकत यह है कि बहुत चालू महिला है। अपने पति को छोड़कर मेरे बेटे का अपहरण किया था। वह महिला मेरे बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर मेरे घर में जबरन रह रही है। पुलिस उस महिला को अपहरण के मामले में न तो गिरफ्तार कर रही है, न ही महिला को मेरे घर से बाहर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed