फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Team of Kanugolu, who was close to PK, will make strategy for Congress, war room built in Bhopal

MP News: प्रशांत किशोर के करीबी रहे कनुगोलू की टीम बना रही है कांग्रेस की रणनीति, भोपाल में बनाया वॉर रूम

Tue, 11 Apr 2023 08:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 11 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के सहयोगी रहे सुनील कनुगोलू की टीम कांग्रेस के लिए रणनीति बनाएगी। उनकी टीम ने भोपाल में वॉर रूम भी तैयार कर लिया है। 100 सदस्यीय टीम सर्वे में फीडबैक के आधार पर चुनाव की रणनीति तैयार करेगी।  

विज्ञापन
MP News: Team of Kanugolu, who was close to PK, will make strategy for Congress, war room built in Bhopal
कांग्रेस के लिए रणनीति बनाएगी सुनील कनुगोलू की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस इस बार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के करीबी सुनील कनुगोलू की सेवाएं लेंगी। बताया जा रहा है कि सुनील कनुगोलू की टीम ने भोपाल में मोर्चा संभाल लिया है। इसके लिए वॉर रूम भी तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस 2023 में चुनाव जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। खासकर 2018 में सरकार बनाने के बाद 2020 में जो भी कुछ हुआ, उसका बदला लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ हरसंभव कोशिश करते दिख रहे हैं। 2023 की चुनावी रणनीति को धार देने कमलनाथ ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के करीबी सुनील कनुगोलू को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए भोपाल में कांग्रेस सांसद नकुल नाथ के बंगले को वॉर रूम बनाया है। 100 लोगों की टीम सर्वे करेगी। जमीनी हकीकत का पता लगाएगी। पार्टी की जिलों में स्थिति पता करेगी। कांग्रेस विधायकों की स्थिति के साथ ही जनता का फीडबैक लेगी। सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक लेगी। इसके बाद कांग्रेस के कैम्पेन को धार देने और भाजपा पर हमले करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। 100 लोगों की यह टीम सोशल मीडिया के साथ ही कांग्रेस के अभियान की दशा-दिशा तय करेगी।  
विज्ञापन


कौन है सुनील कनुगोलू
2014 में भाजपा के लिए प्रशांत किशोर और सुनील कनुगोलू ने ही मिलकर ही रणनीति तैयार की थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। सुनील कनुगोलू बहुत लो-प्रोफाइल रहते हैं। मूलत: कर्नाटक में बेल्लारी के रहने वाले हैं। वह भाजपा के प्रचार अभियान से जुड़े संगठन एसोसिएशन ऑफ ब्रिलियंट माइड्स के संस्थापक हैं। अभी वह माइंडशेयर एनालिटिक्स का नेतृत्व कर रहे हैं। 14 चुनावों में रणनीति बना चुके कनुगोलू ने एक साल पहले औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ली थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का श्रेय भी कनुगोलू को दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की रणनीति से भाजपा बेपरवाह
प्रोफेशनल से सलाह लेने के मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव मुद्दों, कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से जीता जाता है। किसी भी प्रोफेशनल की मदद से चुनाव नहीं जीते जाते। कांग्रेस किसी भी रणनीतिकार से सर्वे कराकर रणनीति बना लें। 2023 में भाजपा की ही सरकार बन रही है। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed