फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Supreme Court reprimands High Court for delay in Nisha Bangre case, directs urgent hearing

MP News: निशा बांगरे मामले में देरी के लिए हाईकोर्ट को सुप्रीम फटकार, अर्जेंट सुनवाई का निर्देश

Wed, 18 Oct 2023 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:30 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने निशा बागरे को हाईकोर्ट में अप्रोच करने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि हाईकोर्ट इसमें एक दो दिन में सुनवाई करे। बेंच ने इलेक्शन के नॉमिनेशन की तारीखों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने की बात कही है।

विज्ञापन
MP News Supreme Court reprimands High Court for delay in Nisha Bangre case, directs urgent hearing
निशा बांगरे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को फटकार लगाई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की चर्चित डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने न्याय प्रक्रिया में देरी के लिए मप्र हाईकोर्ट जबलपुर को फटकार लगाई। सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि केस की अर्जेंसी को समझते हुए हाईकोर्ट एक दो दिन में ही मामले की सुनवाई करें। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने फरियादी निशा बांगरे को एक से दो दिन में हाईकोर्ट से संपर्क करने को कहा और उम्मीद जताई है कि उसके इस निर्देश के बाद इस केस की वहां अर्जेंट सुनवाई कर त्वरित न्याय प्रदान किया जाएगा। सुनवाई के दौरान पीठ ने आगामी विधानसभा चुनाव की नामांकन तारीखों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसएलपी फाइल
बता दें, फरियादी निशा बांगरे की ओर से सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को विशेष अनुमति याचिका दायर की गई थी। सोमवार को प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से अर्जेंट सुनवाई के लिए अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। मामले की सुनवाई के लिए पहले 19 तारीख की तारीख दी गई थी लेकिन बाद में मामले की अर्जेंसी को देखते हुए 18 अक्तूबर बुधवार की तारीख दी गई। केस की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना व पीएस नरसिम्हा ने की। जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने फरियादी का पक्ष रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
निशा बांगरे डिप्टी कलेक्टर के पद से तीन महीने पहले मध्य प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे चुकी हैं। लेकिन सरकार ने अब तक न तो उनका इस्तीफा स्वीकार किया है और न ही इसे स्वीकार नहीं करने का कोई उचित कारण बताया है। निशा बांगरे बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed