फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Strict action will be taken if arbitrary fares are charged from passengers in buses on Diwali, the mi

MP News: दीपावली पर बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला तो होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री ने दिए निर्देश

Thu, 16 Oct 2025 09:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Oct 2025 09:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में दीपावली त्यौहार के दौरान यात्रियों से बसों में ज्यादा किराया वसूलने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने साफ कहा है कि किराए के नाम पर जनता से लूटखसोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय किराए से अधिक वसूली करने वाले बस संचालकों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और यात्रियों से लिया गया अतिरिक्त किराया वापस कराया जाए।

 

विज्ञापन
MP News: Strict action will be taken if arbitrary fares are charged from passengers in buses on Diwali, the mi
परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह प्रेसकॉफ्रेंस में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में त्योहार के समय यात्रियों से बसों में किराए के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जनता से किराए के नाम पर लूटखसौट बर्दाश्त नहीं होगी। टिकट की निर्धारित राशि से अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दीपावली त्योहार के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि बस मालिक यात्रियों से निर्धारित टिकट राशि से अधिक वसूली न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिवहन विभाग के अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव परिवहन मनीष सिंह और आयुक्त परिवहन विवेक शर्मा भी उपस्थित थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि त्यौहारों के समय यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ बस संचालक मनमाना किराया वसूलने का प्रयास करते हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे बस संचालकों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और यात्रियों से वसूला गया अतिरिक्त किराया वापस कराया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: त्योहार पर पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में किया पैदल भ्रमण, संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी-चेकिंग
विज्ञापन


अधिकारी वर्दी और बॉडीवार्न कैमरे लगाएं 
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस जांच के दौरान अधिकारी वर्दी में रहें और बॉडीवार्न कैमरे का प्रयोग करें। सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की नियमित जांच सुनिश्चित करें। बिना वैध बीमा, ओवरलोडिंग या ओवर स्पीडिंग पाई जाने वाली बसों के परमिट की जांच की जाए। स्टेज कैरिज बसों में केवल लाइसेंस प्राप्त कंडक्टर ही नियुक्त किए जाएं। स्लीपर कोच बसों में निर्धारित लेआउट और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो। लोक सेवा वाहनों में ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल एम्स से चोरी प्लाज्मा महाराष्ट्र की कंपनियों को बेचा, बनाई जा रही थीं दवाइयां, अब तक 8 गिरफ्तार

हेलमेट पहनना सुनिश्चित करने चलाए जागरूकता अभियान 
सभी बसों में पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट और अन्य बसों द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीमा नवीनीकरण और वाहन पंजीकरण की समय पर जांच की जाए। प्रदेश के सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य किया गया है। दोपहिया वाहनों के चालकों द्वारा हेलमेट पहनना सुनिश्चित किया जाए तथा इसके लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाए। मंत्री सिंह ने कहा कि दीपावली पर यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में यात्रियों से अधिक किराया वसूलने या सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed