फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Strict action by Chief Minister Dr. Mohan Yadav, instructions to remove two SPs and IG-DIG of Chambal

MP News:हॉटटॉक करने पर चंबल आईजी-डीआईजी और दतिया के एसपी को हटाया, सीएसपी के चक्कर में कटनी एसपी भी नपे

Sun, 01 Jun 2025 10:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Jun 2025 10:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस प्रशासन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सख्त संदेश दिया है। शासन और प्रशासन में अनुशासन व जवाबदेही को सर्वोपरि मानते हुए मुख्यमंत्री ने दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को हटाने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी से रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने विवादित चार अधिकारियों को हटाते हुए कुल 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए।

विज्ञापन
MP News: Strict action by Chief Minister Dr. Mohan Yadav, instructions to remove two SPs and IG-DIG of Chambal
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुलेआम आपस में हॉटटॉक करने पर चंबल रेंज के आईजी सुशांत सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ और दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हटा दिया गया। साथ ही महिला सीएसपी ख्याति मिश्रा के पति व अन्य परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के चलते कटनी एसपी अभिजीत रंजन को भी हटा दिया गया। इस संबंध में देर रात आदेश भी जारी हो गए हैं। इनके समेत कुल 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले रविवार रात किए गए हैं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को सतना के साथ दतिया एयरपोर्ट का भी लोकार्पण किया था। दतिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता एयरपोर्ट तक पहुंच गई थी। इसे आईजी चंबल रेंज सुशांत सक्सेना ने अच्छा नहीं माना। बताया जा रहा है कि इस संबंध में उन्होंने दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा को सार्वजनिक रूप से फटकार लगा दी थी। इसके बाद दोनों अधिकारियों में खुलेआम हॉटटॉक होने लगी, जो सैकड़ों की संख्या में वहां उपस्थित आम लोगों ने भी देखी। सुरक्षा व्यवस्था में डीआईजी कुमार सौरभ भी तैनात थे, लेकिन उन्होंने भी कोई दखल  नहीं किया और सुस्त रवैया अपनाया। 

विज्ञापन


डीजीपी ने सीएम को दी रिपोर्ट
रविवार दोपहर डीजीपी कैलाश मकवाना सीएम हाउस पहुंचे और इस संबंध में उन्होंने डॉ. मोहन यादव को पूरी रिपोर्ट दी। साथ ही अधिकारियों के संबंध में फीडबैक भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी से पूरी जानकारी लेने के बाद सीएस अनुराग जैन और एसीएस डॉ. राजेश राजौरा और जेएन कंसोटिया से चर्चा करने के बाद ट्वीट कर अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


तीनों अधिकारी पुलिस मुख्यालय में भेजे गए
इसके बाद आईजी सुशांत कुमार सक्सेना को आईजी पुलिस मुख्यालय और डीआईजी कुमार सौरभ को आईजी अजाक पुलिस मुख्यालय और एसपी दतिया वीरेंद्र मिश्रा को एआईजी पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुलकर नए चंबल आईजी
आईजी छिंदवाड़ा सचिन कुमार अतुलकर को आईजी चंबल व मुरैना जोन पदस्थ किया गया है, वहीं डीआईजी सागर रेंज सुनील कुमार जैन को डीआईजी चंबल रेंज और इंदौर के सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल सूरज वर्मा को दतिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।  

 
सीएसपी के परिवार की शिकायत पर बिदा हुए एसपी कटनी
कटनी एसपी अभिजीत रंजन को सीएसपी ख्याति मिश्रा के पारिवारिक जिंदगी में दखल देने के पति और अन्य परिजनों के आरोपों के चलते सीएम के निर्देश पर हटा दिया गया है। ख्याति मिश्रा का हाल ही में मैहर जिले के अमरपाटन एसडीओपी के पद पर तबादला किया गया है। ख्याति और उनके दमोह में पदस्थ तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा है। शनिवार को पति शर्मा अपनी मां, सास-ससुर, चाचा, मामी के साथ सीएसपी ख्याति मिश्रा के कटनी स्थित शासकीय निवास पहुंचे थे। सीएसपी के पति शर्मा का आरोप है कि ख्याति ने पुलिस बुला ली। पुलिस शैलेंद्र शर्मा को छोड़कर बाकी सभी को थाने ले लाई और मारपीट की गई। थाने के अंदर सभी के हिरासत में होने और मारपीट किए जाने के आरोप तथा अभिजीत रंजन द्वारा हत्या कराए जाने संबंधी आरोप के वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार रात से वायरल हो रहे हैं। ख्याति के पति का आरोप है कि एसपी कटनी अभिजीत रंजन मेरी पत्नी पर दबाव बनाते हैं, मेरा पारिवारिक विखंडन कराना चाहते हैं। मेरे पत्नी पर दबाव बनाकर मेरे खिलाफ शिकायत कराते हैं और मेरे बेटे से अलग करना चाहते हैं। सीएसपी और पति तहसीलदार शर्मा के बीच करीब आठ-दस माह से आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आज सीएम ने पूरे मामले की जानकारी ली और एसपी रंजन को हटा दिया।

अभिनव विश्वकर्मा कटनी के नए एसपी
इंदौर के पुलिस उपायुक्त अभिनव विश्वकर्मा को कटनी का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, अभिजीत रंजन को एआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। 

इनके भी हुए तबादले
आईजी सागर जोन प्रमोद वर्मा को आईजी जबलपुर जोन बनाया गया।
आईजी विसबल इंदौर चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी सागर जोन एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक जेएनपीए सागर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed