{"_id":"651ee0985d413b9a74054db5","slug":"mp-news-state-government-made-rani-batad-the-collector-of-maihar-and-ajay-dev-verma-as-the-collector-of-pandh-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राज्य शासन ने रानी बाटड को मैहर और अजय देव वर्मा को पांढुर्णा का कलेक्टर बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राज्य शासन ने रानी बाटड को मैहर और अजय देव वर्मा को पांढुर्णा का कलेक्टर बनाया
Thu, 05 Oct 2023 09:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:44 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले दो नए जिले मैहर और पांढुर्णा का गठन कर दिया। अब उनके कलेक्टर भी नियुक्त कर दिए है।
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : File
विस्तार
मध्य प्रदेश में दो नए जिले के गठन के साथ ही जिलों की संख्या 55 हो गई है। सरकार ने दोनों नए जिले के गठन के बाद सतना से अलग होकर बने मैहर जिले का कलेक्टर 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रानी बाटड को बनाया है। व अभी शहडोल में अपर आयुक्त (राजस्व) थी। वहीं, पांढुर्णा जिले का कलेक्टर 2014 बैच के ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय देव वर्मा को बनाया है।
वर्मा अभी उज्जैन जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा दो अन्य अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए है। इसमें उज्जैन जिले में अपर कलेक्टर 2015 बैच की आईएएस अधिकारी मृणाल मीना को उज्जैन में ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश शासन में सचिव 2016 बैच की आईएएस प्रीति यादव को उज्जैन जिले में अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।