{"_id":"6840fd64edb72e674f0f030f","slug":"mp-news-spiritual-and-wellness-summit-in-ujjain-chief-minister-will-inaugurate-it-today-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट, मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट, मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ
Thu, 05 Jun 2025 07:44 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:44 AM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश को वेलनेस और आध्यात्मिकता का वैश्विक हब बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में 5 जून 2025 को उज्जैन में 'स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होटल अंजूश्री में होने वाले इस समिट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश को वैश्विक वेलनेस हब बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार एक नई पहल कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जून को उज्जैन में 'स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट' का शुभारंभ करेंगे। समिट का आयोजन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा होटल अंजूश्री में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री समिट के फायरसाइड चैट सत्र में 'वेलनेस के लिए एक नई सोच' विषय पर संवाद करेंगे। वे वेलनेस सेक्टर के प्रमुख निवेशकों, नीति-निर्माताओं और संस्थानों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। समिट का उद्देश्य उज्जैन को वेलनेस सेक्टर की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करना है।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- दिव्यांगजन अपनी योग्यता और संघर्ष के बल पर समाज में बनाते हैं विशिष्ट स्थान
समिट में योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, आध्यात्मिकता और वेलनेस आधारित उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान रहेगा। पर्यटन, आयुष और आनंद विभाग का इसमें समन्वित सहयोग रहेगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे, जबकि स्वामी चिदानंद सरस्वती (परमार्थ निकेतन) और अन्य विशेषज्ञ पैनल चर्चाओं में भाग लेंगे। समिट में वेलनेस इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और वर्कफोर्स डेवलपमेंट जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। प्रतिभागी invest.mp.gov.in पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार, कहा- उनकी भाषा देश बर्दाश्त नहीं करेगा