फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav's retort on Congress leader Rahul Gandhi's statement

MP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार, कहा- उनकी भाषा देश बर्दाश्त नहीं करेगा

Wed, 04 Jun 2025 01:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Jun 2025 01:47 PM IST
सार

सीएम यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के सांसद विदेश में बात कर रहे हैं और राहुल गांधी नादान तरीके से बात कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष की एक गरिमा होती है। राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav's retort on Congress leader Rahul Gandhi's statement
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर अब भाजपा ने तीखी पलटवार किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। नेता प्रतिपक्ष राहु गांधी मर्यादा छोड़कर जिस तरह से बात कर रहे हैं वो संस्कारों के खिलाफ है। उन्होंने भोपाल में दादी इंदिरा गांधी को जूते पहनकर और फूल फेंककर पुष्पांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के संबंध में जो बयान दिया, उससे उनका हल्का पन सामने आता है। सीएम मोहन यादव ने इस घटना की कटु शब्दों में निंदा की। 

विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वो आया, काटा और चला गया... मौत बांट रहा रहस्यमयी जानवर कौन? 12 दिन में छह ने दम तोड़ा, क्या है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के सांसद विदेश में बात कर रहे हैं और राहुल गांधी नादान तरीके से बात कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष की एक गरिमा होती है। राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इन्हीं सब कारणों की वजह से राहुल गांधी को पप्पू कहा जाता है। ऐसे बयान पर उनके साथ वाले ताली बजा रहे हैं। मध्यप्रदेश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे। इस पूरी घटना की कांग्रेस को कीमत चुकानी होगी।

ये भी पढ़ें:  ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

दरअसल, मंगलवार को भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था- इन पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। उधर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और इन्होंने जी हुजूर करके सीजफायर कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का चरित्र है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में  इंदिरा गांधी को जो करना था वो उन्होंने किया। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल सरेंडर करने वाले लोग नहीं थे। ये सुपर पॉवर से लड़ने वाले लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed