फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Special event in the 300th birth anniversary year of Ahilya Mata, for the first time cabinet meeting

MP News: अहिल्या माता की 300वीं जयंती वर्ष में विशेष आयोजन, पहली बार इंदौर के राजवाड़ा में होगी कैबिनेट बैठक

Sun, 18 May 2025 08:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 May 2025 08:11 PM IST
सार

देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष को ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से विशेष बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 20 मई को इंदौर स्थित ऐतिहासिक राजवाड़ा में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी

विज्ञापन
MP News: Special event in the 300th birth anniversary year of Ahilya Mata, for the first time cabinet meeting
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस कड़ी में 20 मई को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में पहली बार प्रदेश की कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह वही राजवाड़ा है जिसका निर्माण कार्य श्रीमंत मल्हार राव जी होलकर महाराज द्वारा प्रारंभ किया गया था, जिसे लोकमाता अहिल्या बाई माता ने पूर्ण कराया था सीएम ने कहा कि कैबिनेट में राज्य के हितैषी निर्णय तो लिए ही जाएंग। साथ ही यह कैबिनेट सच्चे अर्थों में अहिल्या महारानी की स्मृति दिवस रहेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 20 मई का दिन ऐतिहासिक रूप से कई कारणों से विशेष है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तिथि अनुसार लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर का जयंती वर्ष, विवाह वर्षगांठ (20 मई) और महाराजा श्रीमंत मल्हार राव जी होल्कर की पुण्य-तिथि, ये तीनों सुयोग एक ही समय पर आ रहे हैं, जो इस आयोजन को और भी अधिक विशेष बनाते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 मई से 31 मई तक पूरे राज्य में अलग-अलग सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 मई को इंदौर में एक मंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन के विविध पहलुओं को एक लघु नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह अद्भुत प्रस्तुति नागपुर, महाराष्ट्र से आये सुघड़ कलाकारों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती को और अधिक स्मरणीय बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 31 मई को भोपाल में भी एक बड़ा आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर, न केवल सुशासन, स्वावलम्बन और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं, बल्कि उन्होंने विधवा पुनर्विवाह और कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से तत्कालीन समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती वर्ष पर हमें चाहिए कि हम सब उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और अपने महापुरुषों का स्मरण करते हुए समाज को एक नई प्रेरणा दें और अपने देश व प्रदेश के विकास के लिए सक्रिय होकर सहभागी बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed