फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Speaker gave easy arrangements, officers should answer the questions of MPs and MLAs, follow the prot

MP News: अध्यक्ष ने आसंदी से दी व्यवस्था, सांसदों-विधायकों के प्रश्नों का उत्तर दें अधिकारी, प्रोटोकॉल का पालन

Wed, 15 Mar 2023 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आसंदी से व्यवस्था दी कि मंत्रीगण अपने विभाग को निर्देशित करें कि अधिकारी विधायकों के पत्रों का जो भी स्थिति हो उसका जवाब दें। काम होना न होना एक अलग विषय है। उनके पत्र का जवाब आ जाए कि कम से कम हमारे पत्र में हो क्या रहा है।

विज्ञापन
MP News: Speaker gave easy arrangements, officers should answer the questions of MPs and MLAs, follow the prot
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को विभागों की तरफ से विधायकों के प्रश्नों का द्वारा उत्तर नहीं देने का मुद्दा उठा। प्रश्नकाल में विधायक रामचंद्र दांगी ने कहा कि पिछले तीन साल से वे मुख्यमंत्री, मंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर थक चुके हैं, लेकिन कोई भी जवाब नहीं देता है। इसलिए अध्यक्ष इस मामले में व्यवस्था तय करें। नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने भी इस पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के समय तक यह व्यवस्था लागू थी, बाद में अधिकारियों ने विधायकों-सांसदों के प्रश्नों का जवाब देने संबंधी जीएडी के निर्देश पर अमल नहीं कर रहे। मैं नेता प्रतिपक्ष हूं, मेरे प्रश्नों का भी उत्तर अधिकारी समय पर नहीं देते।
विज्ञापन


इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आसंदी से व्यवस्था दी कि मंत्रीगण अपने विभाग को निर्देशित करें कि अधिकारी विधायकों के पत्रों का जो भी स्थिति हो उसका जवाब दें। काम होना न होना एक अलग विषय है। उनके पत्र का जवाब आ जाए कि कम से कम हमारे पत्र में हो क्या रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी बात यह है कि हमने विधायकों के जिलों में प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने और प्रश्नों को जवाब नहीं आने को लेकर एक समिति बनाई है।  जिसकी मंगलवार को बैठक  हुई। मैंने जीएडी को निर्देश दिया है कि वह सभी विभागों को विधायकों के प्रश्नों का उत्तर देने और जिलों में जनप्रतिधिनियों के प्रोटोकॉल का पालन कराने निर्देश देने को कहा है। जनप्रतनिधियों के हाथ में प्रोटोकॉल की कॉपी होगी तो उनको भी कार्यवाही करने में सुविधा होगी। हमने यह व्यवस्था कर दी है। अध्यक्ष ने जीएडी को प्रश्नों के उत्तर देने के आदेश और प्रोटोकॉल का पालन के आदेश की कॉपी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।  
विज्ञापन

 
बजट पर सामान्य चर्चा समाप्त
विधानसभा में दोपहर बाद वर्ष 2023-24 के बजट पर सामान्य चर्चा शुरू हुई। विपक्ष ने बजट को अदूरदर्शी और जनविरोधी बताया। इसको लेकर विपक्ष के दो सदस्यों ने एक-एक बार बर्हिगमन किया। बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई बार नोकझोंक हुई। जिससे हंगामे जैसी स्थिति बनी। वहीं, वित्ती मंत्री ने बजट चर्चा पर अपने भाषण बजट को सर्वस्पशी और सभी वर्गों का ध्यान रखने वाला बताया। वित्त मंत्री ने कहा कि यह अमृतकाल का बजट है। हम 25 साल और बजट पेश करेंगे। सीएम को धन्यवाद कि उन्होंने कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed