{"_id":"67f290bc4015fd663f0126cd","slug":"mp-news-shri-ram-navami-celebrated-with-great-pomp-at-iskcon-temple-in-bhopal-grand-procession-taken-out-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल के इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीराम नवमी, निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल के इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीराम नवमी, निकली भव्य शोभायात्रा
Sun, 06 Apr 2025 10:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:51 PM IST
सार
भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में चैत्र शुक्ल नवमी के अवसर पर श्रीराम नवमी महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस आयोजन में हजारों भक्तों ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के जीवन और गुणों पर आधारित विशेष राम कथा का आनंद लिया। उत्सव के दौरान भव्य शोभायात्रा, संकीर्तन और रामायण के किष्किंधा कांड पर आधारित नाट्य प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन
भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीराम नवमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में चैत्र शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर श्रीराम नवमी महोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। भगवान श्रीराम के प्राकट्य दिवस पर मंदिर परिसर में हजारों भक्तों की उपस्थिति रही। उत्सव की शुरुआत सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से हुई। इसके बाद श्री राधेश्याम प्रभु द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन और गुणों पर आधारित विशेष राम कथा का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि श्रीराम धर्म, संयम और आदर्श चरित्र के प्रतीक हैं, जिनकी लीलाएं आज भी भक्तों को आनंदित करती हैं। इस अवसर पर श्रीराम को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए।
ये भी पढ़ें- MP News: भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय पर ध्वज फहराया, वीडी शर्मा बोले- आज हर जगह कमल खिल रहा
निकली शोभायात्रा, हुआ भव्य संकीर्तन
शाम 4:30 बजे मंदिर प्रांगण से वर्धमान सिटी कॉलोनी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्री श्री गौर राधा वल्लभजी को पालकी में विराजित कर भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने नगर भ्रमण किया। शाम को युवाओं द्वारा रामायण के किष्किंधा कांड पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध और बाली वध जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। नाटक की विशेषता यह रही कि इसके कलाकार भोपाल के विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों से जुड़े छात्र थे, जो इस्कॉन यूथ फोरम से संबंधित हैं और भक्ति पथ पर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: दिग्विजय सिंह पर रामेश्वर ने साधा निशाना, बोले- राम का चरित्र नहीं तो राम का सदाचार कैसे आएगा
भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था
महोत्सव के अंत में करीब 5000 भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। मंदिर अध्यक्ष अच्युत कृष्ण दास ने कहा कि भगवान श्रीराम समय-समय पर धरती पर अवतार लेकर भक्तों को आनंद देते हैं और अधर्म का नाश करते हैं। ऐसे पर्वों का उद्देश्य जनमानस में भक्ति और सेवा की भावना को जगाना है।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव ने रामनवमी पर बधाई दी, बोले- गर्व है कि हम इस सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं