फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shock to Congress again, Pankaj Sanghvi and Antar Singh Darbar join BJP, Narottam said - the whole co

MP News: कांग्रेस को फिर झटका, पंकज संघवी और अंतर सिंह दरबार भाजपा में शामिल, नरोत्तम बोले-पूरा देश मोदीमय

Fri, 15 Mar 2024 12:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Mar 2024 12:37 PM IST
सार



मध्य प्रदेश में इंदौर से कांग्रेस नेता पंकज संघवी और महू से पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने भाजपा की सदस्यता ली। सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन
MP News: Shock to Congress again, Pankaj Sanghvi and Antar Singh Darbar join BJP, Narottam said - the whole co
पंकज संघवी और पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस में मची भगदड़ नहीं रूक पा रही है। अब इंदौर से कांग्रेस नेता पंकज संघवी और महू से पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को इंदौर के महू से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, वरिष्ठ नेता पंकज सिंघवी, धामनौद नगरपालिका अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्यप्रदेश कांग्रेस पान उत्पादक व व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौरसिया एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन की प्रदेश महासचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, रीवा मऊगंज के नगरपरिषद अध्यक्ष ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, हनुमना नगरपरिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के कांग्रेस जिला संगठन मंत्री अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार, वरिष्ठ चिकित्सक एवं विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय टोली के मध्यभारत क्षेत्र प्रन्यासी (ट्रस्टी)  डॉ. वाणी अहलूवालिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


देश में सबसे ज्यादा प्रदेश में बढ़ रहा मोदी जी का परिवार 
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का परिवार बढ़ रहा है। मालवा के बड़े कांग्रेस नेता अंतर सिंह दरबार और पंकज सिंघवी भारतीय जनता पार्टी की विचारधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। मैं पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देकर विश्वास दिलाता हूं कि जो विकास काम बताया जाएगा उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने सीएम बना दिया
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां सामान्य कार्यकर्ता को भी मौका दिया जाता है। मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास पिछले दस सालों में हुआ ऐसा कभी नहीं हुआ। लोकसभा चुनावों में हमारी ताकत रोज परिवार के बढ़ने से बढ़ती जा रही है और हम सभी 29 लोकसभा की सीटें जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे।

दुनिया में बढ़ रहा भारत का मान-सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के अंदर अब राजनीति में काम करने वाले हो या फिर सामाजिक काम करने वाले उन्हें लगने लगा है कि अमृतकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। इसलिए उनका परिवार रोज बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की गारंटी है कि 2047 तक भारत विश्वगुरू बनेगा हम सब मिलकर उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश कार्यालय में इंदौर, नर्मदापुरम, सागर, पन्ना, टीकमगढ, छतरपुर, नीमच, सिवनी एवं रीवा जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियां एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में दो रुपए कम करके ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे किसानों सहित सभी लोगों को फायदा मिलेगा।शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले ढाई साल में 15 रुपए पेट्रोल और 17 रुपए डीजल के दाम को कम किया है। प्रधानमंत्री ने जो पेट्रोल-डीजल के दामों में जो कमी की है उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जैन समाज के अध्ययन केंद्र के लिए 25 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है, उसके लिए भी आभार व्यक्त कर जैन समाज को बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed