फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said - Chief Minister Jan Awas Yojana will come soon, instructions given for 10 hours power s

MP News: शिवराज बोले-मुख्यमंत्री जन आवास योजना जल्द आएगी, कृषि के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए

Fri, 08 Sep 2023 01:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Sep 2023 01:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ड्यूटी है।  डीजीपी को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहे कि तीज त्योहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे।

विज्ञापन
MP News: Shivraj said - Chief Minister Jan Awas Yojana will come soon, instructions given for 10 hours power s
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह खाद्य, बिजली, हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन और आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव, सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संभाग आयुक्त, कलेक्टर और एसपी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना भी जल्दी ला रहे हैं। इस योजना में वो गरीब लाभांवित होंगे, जिनके नाम पीएम आवास में नहीं जुड़े हैं, उनके आवेदन मंगा रहे हैं। उनकी सूची बनेगी, आप ध्यान देंगे कि इस सूची बनाने में कोई अनैतिक कार्य न शुरू हो जाए। सीएम ने कहा कि ग्वालियर से 10 सितंबर तारीख को बहनों के खातों में पैसे डालूंगा।
विज्ञापन


शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं 
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ड्यूटी है। अपनी चुस्ती फुर्ती और सावधानी में कोई कमी न आए। मेरी भी यही ड्यूटी है। डीजीपी को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहें कि तीज त्योहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे। एसपी-कलेक्टर शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्णय लें। शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं।
विज्ञापन


फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू करें 
मुख्यमंत्री ने फसलों के नुकसान की चर्चा करते हुए कहा कि बारिश प्रारंभ हुई यह प्रसन्नता की बात है। कई जगह सोयाबीन की फसलों का नुकसान हुआ है, लेकिन चिंता न करें, किसानों का कल्याण मेरी सरकार का मिशन है। सभी जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर नजर रखें। जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ। वहां राहत देंगे, फसल बीमा का पैसा देंगे। क्षति का आकलन कर आरबीसी 6(4) के अंतर्गत मुआवजा देंगे। वास्तविकता के आधार पर आकलन कर हम नुकसान होने पर राहत देंगे। यह हमारा धर्म व कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें 
बिजली की आपूर्ति के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली को लेकर अब स्थिति सामान्य है, अभी एक बार और समीक्षा करेंगे। ऊर्जा विभाग के साथ कलेक्टर कमिश्नर भी आपूर्ति की स्थिति देखे। 10 घंटे कृषि के लिए आपूर्ति सुनिश्चित कराए। एक सिस्टम कार्य करता रहे कि किसानों को। फसलों का नुकसान न हो इसके लिए सलाह और समुचित निर्देश देते रहे हैं। जिले की जल उपयोगिता समिति की बैठक जरूर करा लें। बांध में पानी है तो बैठक कर तय करें कि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। 


जल जीवन मिशन में कहीं कोई कमी न रहे 
मुख्यमंत्री ने निर्देश जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा कर लें। सिस्टम बनाएं और जांचें कि कहीं कोई कमी न रह जाए। व्यवस्था विकेंद्रीकृत करें। रिस्टोरेशन का काम सही से हो जाए। सीएम ने योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि हितग्राही मूलक योजनाओं का समय पर भुगतान होता रहे। चुनाव की व्यवस्था के कारण कोई दिक्कत ना हो और योजनाएं संचालित होती रहें। खाद्य आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि खाद्य की आपूर्ति सुनिश्चित करना कलेक्टर की ड्यूटी है। कहीं कोई कमी हो तो समय पर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed