फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj's letter to the Chief Justice in the matter of snatching the judge's car, wrote- forgive the

MP News: जज की कार छीनने के मामले में शिवराज का मुख्य न्यायाधीश को पत्र, लिखा- छात्रों को क्षमा करें

Fri, 15 Dec 2023 09:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Dec 2023 09:24 PM IST
सार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक कुलपति की जान बचाने के लिए ग्वालियर में छात्रों द्वारा हाईकोर्ट जज की कार छीनने के मामले में मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। उन्होंने पवित्र उद्देश्य से अपराध करने की बात लिख कर छात्रों को क्षमा करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj's letter to the Chief Justice in the matter of snatching the judge's car, wrote- forgive the
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम शिवराज ने जबलपुर स्थित मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि आरोपी युवकों का भाव किसी तरह का द्वेष या अपराधिक कार्य करने का नहीं था। उन्होंने कुलपति की जान बचाने के लिए पवित्र उद्देश्य से अपराध किया है। पूर्व सीएम ने उच्च न्यायालय से स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। साथ ही छात्रों के भविष्य को देखते हुए दर्ज प्रकरण को वापस लेकर छात्रों को क्षमा करने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन

दरअसल, हाईकोर्ट जज की कार छीनकर ट्रेन में सवार कुलपति हार्ट अटैक आने पर ग्वालियर में ट्रेन से उतारकर अस्पताल पहुंचाने का मामला कुछ दिन से सुर्खियों में बना हआ है। अब यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। गुरुवार को इस मामले में गिरफ्तार एबीवीपी के छात्र नेता हिमांशु श्रोत्रिय और सुकृत की जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका पर सोमवार के बाद सुनवाई होगी। इससे पहले दोनों छात्र नेताओं ने जमानत के लिए सेशन कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।  
विज्ञापन


यह है मामला 
शिवपुरी की पीके यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रणजीत सिंह दिल्ली से झांसी जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने पर छात्रों ने उन्हें ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतारा। काफी देर तक एंबुलेंस और अन्य साधन नहीं मिलने पर छात्र रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी एक गाड़ी में उनको लेकर गए थे। यह गाड़ी हाईकोर्ट के जज की थी और गाड़ी के चालक ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने जया रोग चिकित्सालय के बाहर से कार बरामद की थी। इस मामले में दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन 
इस मामले में जीवाजी विवि के छात्रों ने दोनों छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में रैली निकाली। छात्रों ने बैनर और तख्तियां लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। दोनों छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर काफी नाराजगी है। वे न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दोनों ही छात्रों को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।


वीडी ने दिया परिजनों को मदद का आश्वासन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन ले जाने के मामले में छात्रों को आरोपी बनाए जाने के मामले पर संज्ञान लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र एवं उनके अभिभावकों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed