फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj cabinet today, proposed to reserve 20 percent of SC-ST plots in developed industrial areas

MP Cabinet: प्रदेश में पहली बार 35 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा चतुर्थ समयामन वेतनमान

Tue, 01 Aug 2023 02:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Aug 2023 02:45 PM IST
सार

कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 6 विकासखंडों में नए आईटीआई खुलेंगे। यह आईटीआई जबलपुर के सिहोरा, कटनी के कैमोर, छतरपुर के बिजावर, निवाड़ी के जेरोन, सीधी के रामपुर नैकिन, धार के तिलगारा में खुलेंगे।

विज्ञापन
MP News: Shivraj cabinet today, proposed to reserve 20 percent of SC-ST plots in developed industrial areas
शिवराज कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में हुई। कैबिनेट बैठक में 35 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को चुतर्थ समयमान वेतन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 1 जुलाई 2023 से कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही युवा कला ओर प्रशिक्षण फैलोशिप को मंजूरी दी गई। इसके तहत एक हजार युवा कलाकारों को 10 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 6 विकासखंडों में नए आईटीआई खुलेंगे। यह आईटीआई जबलपुर के सिहोरा, कटनी के कैमोर, छतरपुर के बिजावर, निवाड़ी के जेरोन, सीधी के रामपुर नैकिन, धार के तिलगारा में खुलेंगे। वहीं, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज होशंगाबाद में चार नए कोर्स मैकिनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिक और कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के शुरू होंगे। 
विज्ञापन


कैबिनेट में  नर्मदापुरम की तहसील सिवनी मालवा में स्थित उप तहसील शिवपुर को तहसील का दर्जा देने और सीधी जिले में नई तहसील मडवास को भी मंजूरी दी गई। इसके लिए शिवपुर के लिए 14 और मडवास के लिए 20 नए पद स्वीकृत किए गए। साथ ही बैठक में मुद्दा योजना का फायदा लेने वाले हितग्राहियों को उद्यम क्रांति का फायदा उपलब्ध कराने के लिए नवीनीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। टेलिकॉम इंफ्रॉस्टक्चर के काम में तेजी लाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन


बैठक में पहले मध्य प्रदेश के टाइगर स्टेट का तमगा बरकरार रखने पर बधाई दी गई। साथ ही 1करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए और प्रति कैपटल इनकम में बढ़ोतरी होने की जानकारी रखी गई। साथ ही ओंकारेश्वर मे अद्वेत धाम का निर्माण 31 अगस्त तक पूरा होगा। इसके कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से आने के लिए आग्रह किया जाएगा। शिप-2023 के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed