फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj and CM Dr. Yadav met, issues of farmers of the state were discussed

MP News: शिवराज और सीएम डॉ. यादव की मुलाकात, प्रदेश के किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 30 Sep 2024 08:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 Sep 2024 08:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चौहान के साथ किसानों के कल्याण तथा प्रदेश में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। हालांकि, चर्चा यह भी है कि दोनों नेताओं के बीच अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
MP News: Shivraj and CM Dr. Yadav met, issues of farmers of the state were discussed
सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चौहान के साथ किसानों के कल्याण तथा प्रदेश में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। हालांकि, चर्चा यह भी है कि दोनों नेताओं के बीच अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


प्रदेश में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अतिथि शिक्षकों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका और उनसे सीधे सवाल किया कि उनके वादों का क्या हुआ? शिक्षकों ने शिवराज से कहा कि आपने जो वादा किया था, उसका क्या हुआ?" शिवराज सिंह ने जवाब में उन्हें आश्वासन दिया कि वह अपनी पूरी ताकत से उनके लिए लड़ेंगे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान अगले ही दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई, हालांकि, बैठक के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान किसानों के मुद्दे पर चर्चा होने की जानकारी साझा की गई। लेकिन सूत्रों के अनुसार, इस चर्चा में अतिथि शिक्षकों की मांगों और राज्य के विभिन्न विकास कार्यों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं को हल करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। शिक्षकों ने उनसे उम्मीद जताई कि वे ही उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। वहीं, शिवराज ने इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण से जुड़े विविध विषयों पर सार्थक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed