{"_id":"63d7bd1dc6d1046b631075fa","slug":"mp-news-shiv-nath-s-attack-on-the-promise-the-truth-of-the-promises-coming-in-front-of-the-public-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिव-नाथ का वादाखिलाफी पर वार-पलटवार, जनता के सामने आ रही वादों की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिव-नाथ का वादाखिलाफी पर वार-पलटवार, जनता के सामने आ रही वादों की सच्चाई
Mon, 30 Jan 2023 06:20 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ से फिर सवाल पूछा। सीएम ने कहा कि कमलनाथ जी मेरे सवालों से भाग रहे हैं, वो कह रहें है कि पूछ क्यों रहे हों। हम तो पूछेंगे, तुमने वादे करके पूरे क्यों नहीं किए। इतने झूठ बोले पूरे नहीं किए।
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव नवंबर में होने हैं। इसके पहले ही बीजेपी और कांग्रेस में वादा खिलाफी को लेकर वॉर शुरू हो गया है। 2018 के विधनसभा चुनाव में कांग्रेस वादों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से वादाखिलाफी को लेकर सवाल कर रहे हैं। इस पर नाथ भी पलटवार कर बीजेपी के वादों को पूरा नहीं करने पर सवाल कर रहे है। इससे दोनों ही पार्टियों की वादों की सच्चाई सामने आ रही हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ से फिर सवाल पूछा। सीएम ने कहा कि कमलनाथ जी मेरे सवालों से भाग रहे हैं, वो कह रहें है कि पूछ क्यों रहे हों। हम तो पूछेंगे, तुमने वादे करके पूरे क्यों नहीं किए। इतने झूठ बोले पूरे नहीं किए। अब फिर नए झूठ रोज बोल रहे हो कि ये कर देंगे। सीएम ने कहा कि आज का कमलनाथ जी से मेरा सवाल है कि 2018 के वचनपत्र में कृषक कन्या विवाह के लिए कृषक कन्या विवाह सहायता योजना प्रारंभ की जाएगी। इसमें प्रोत्साहन राशि 51 हजार दी जाएगी और ढाई एकड़ तक के किसान इसके पात्र होंगे। अब ये कृषक कन्या विवाह सहायता योजना तो कमलनाथ जी ने प्रारंभ की नहीं, जो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना थी, उसमें भी 51 हजार की बात करके आअपने फेडे पड़वा दिये, डोली उठवा दी, बेटी ससुराल पहुंचवा दी, लेकिन धेला नहीं दिया। सीएम ने कहा कि जवा तो देना पड़ेगा। कमलनाथ जी जवाब दें, जिन बेटियों की शादी हुई उनके खाते में पैसे क्यों नहीं आए और कृषक कन्या विवाह योजना क्यों नहीं प्रारंभ की।
नाथ बोले- आप जनता की आंख में धूल झोंकना चाहते हैं
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर पलटवार कर कहा कि शिवराज जी, आप एक बार फिर से अपना झूठ का पुलिंदा लेकर आ गए। आपने भाजपा के नारी शक्ति संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि मां और बच्चे के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पर्याप्त परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए हम जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे। लेकिन माताओं की सेवा का वचन निभाने के बजाए आप जनता की आंख में धूल झोंकना चाहते हैं। आए दिन प्रदेश में खबर आती हैं कि एंबुलेंस के अभाव में गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई। इस मृत्यु के पाप का भागी कौन है शिवराज जी? जन्म से पहले मां की कोख में ही मर गए बच्चों की मृत्यु का जिम्मेदार कौन है शिवराज जी?