फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sheopur Collector Sanjay Kumar removed, Anurag Chaudhary becomes Managing Director Mineral Corporatio

MP News: श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को हटाया, अनुराग चौधरी बने प्रबंध संचालक खनिज निगम

Mon, 19 Feb 2024 09:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 19 Feb 2024 09:59 PM IST
सार

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को हटा कर मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव बनाया है।
 

विज्ञापन
MP News: Sheopur Collector Sanjay Kumar removed, Anurag Chaudhary becomes Managing Director Mineral Corporatio
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। सोमवार रात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार जाटव को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह को आयुक्त वाणिज्यिक कर, इंदौर बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग चौधरी को प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश खनिज निगम, मध्य प्रदेश भोपाल तथा पदेन अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग तथा संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


वहीं, श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार सिंह को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक कलेक्टर श्योपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन मीना को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed