फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Senior litterateur Ramprakash Tripathi said – Literature is not just beauty, but the consciousness of

MP News: वरिष्ठ साहित्यकार रामप्रकाश त्रिपाठी बोले- साहित्य केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि समाज की चेतना है

Sun, 14 Dec 2025 08:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Dec 2025 08:00 PM IST
सार

भोपाल में शायर इंद्रपाल सिंह ‘तन्हा’ के ग़ज़ल संग्रह ‘ठहरा हुआ वक़्त’ का लोकार्पण और चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। साहित्यकारों ने इसे समय की सच्चाइयों और प्रतिरोध की आवाज़ बताने वाला संग्रह कहा।

 

विज्ञापन
MP News: Senior litterateur Ramprakash Tripathi said – Literature is not just beauty, but the consciousness of
ग़ज़ल संग्रह ‘ठहरा हुआ वक़्त’ का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहित्य केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि समाज की चेतना है। वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी रामप्रकाश त्रिपाठी ने यह बात मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन भोपाल जिला इकाई के बैनर तले इंद्रपाल सिंह 'तन्हा' के ग़ज़ल संग्रह 'ठहरा हुआ वक़्त' के लोकार्पण एवं चर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। त्रिपाठी ने कहा कि इंद्रपाल सिंह का गजल संग्रह हमारे समय की स्थिति को दर्शाता दस्तावेज हैं। इसमें गजल केवल शायरी नहीं है, बल्कि वह प्रतिरोध की भाषा भी है। तन्हा जी की गजलें शोर नहीं करती, परन्तु हमारे भीतर उतरती  हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मप्र का गौरव बढ़ाने वाली विभूतियों का सम्मान: विधानसभा अध्यक्ष बोले–पत्रकारिता समाज में चेतना का संचार करती है
विज्ञापन


इसी किताब पर चर्चा करते हुए शायर बद्र वास्ती और अपर्णा पात्रीकर ने इसे 'दुष्यंत' की विरासत का विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि इन्द्रपाल सिंह तन्हा ने वर्तमान व्यवस्था के हर पहलू पर बेबाक ढंग से शेर कहे हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा इकाई अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने प्रस्तुत की और स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों का आभार इकाई के सचिव महेश दुबे 'मनुज' ने माना। शायर तन्हा ने 'ठहरा हुआ वक़्त' से प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ भी किया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ साहित्यकार और साहित्य अनुरागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जस्टिस अग्रवाल का समानता मंत्र-नेता,अफसर के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें, सरकारी में अस्पताल में कराएं इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed