फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Self-help group has not been paid for nutritional food for three months, Minister said- I have no inf

MP News: स्व सहायता समूह को तीन माह से पोषण आहार का भुगतान नहीं हुआ, मंत्री बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

Tue, 09 Jul 2024 08:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 09 Jul 2024 08:39 PM IST
सार


मध्य प्रदेश की करीब 95 हजार आंगनवाड़ियों में स्व सहायता समूह की तरफ से बच्चों और गर्भवती को उपलब्ध कराए जाने वाले पोषण आहार का भुगतान तीन माह से अटका पड़ा है। स्व सहायता समूह उधार लेकर आंगनवाड़ियों में पोषण आहार उपलब्ध कराने को मजबूर हैं। विभाग की मंत्री को इस बात की जानकारी ही नहीं है। 

विज्ञापन
MP News: Self-help group has not been paid for nutritional food for three months, Minister said- I have no inf
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग की करीब 95 हजार आंगनवाड़ियों में 50 हजार स्व सहायता समूह पोषण आहार उपलब्ध करा रहे हैं। इन स्व सहायता समूह को अप्रैल, मई और जून 2024 का अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। इसका कारण बजट नहीं होना है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरक पोषण आहार के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर बजट उपलब्ध कराते हैं, लेकिन पूरक पोषण आहार में अब तक बजट नहीं मिल पाया है। यही वजह है कि तीन माह का भुगतान स्व सहायता समूह का लंबित है।
विज्ञापन


कुछ स्व सहायता समूह ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि उनकी तरफ से जिलों से लेकर मुख्यालय स्तर तक शिकायत की गई, लेकिन अभी तक उनको भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में उनको अपना काम उधार के पैसे लेकर करना पड़ रहा है। इस मामले में अमर उजाला ने महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया से बात कि तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। यदि कोई विशेष जगह में भुगतान नहीं हो रहा हो तो मुझे बताएं। भुगतान नहीं होने के कारण पता करके ही कुछ बता सकूंगी।
विज्ञापन


पूरक पोषण आहार में नाश्ता और भोजन
प्रदेश की आंगनवाड़ियों में सोमवार से शनिवार तक तीन से छह साल के बच्चों को स्व सहायता समूह नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराते हैं। साथ ही मंगलवार को गर्भवती महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराते हैं। इसमें एक बच्चे पर सरकार तीन रुपए नाश्ते और पांच रुपए भोजन का भुगतान करती है। इसमें 20 से 25 ग्राम प्रोटीन और 500 कैलोरी युक्त आहार दिया जाता है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को 9.50 रुपए में 18-20 ग्राम प्रोटीन एवं 600 कैलोरी युक्त पूरक पोषण आहार आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के टेंडर नहीं होने से निरीक्षण ठप
आंगनवाड़ियों का निरीक्षण का काम भी प्रदेश में करीब-करीब ठप्प पड़ा है। इसका कारण परियोजना अधिकारियों के पास वाहन नहीं होना है। दरअसल 1 अप्रैल 2023 को सरकार ने 15 साल पुराने वाहनों का उपयोग बंद कर दिया है। वहीं, कई जगह अनुबंधित वाहनों के लिए दोबारा अनुबंधित नहीं किया गया है। वाहनों को अनुबंध पर लेने के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं होने से आंगनवाड़ियों का निरीक्षण ही नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed