फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Second phase of Patwari recruitment from tomorrow, recruitment will be done on the posts of ineligibl

MP News: पटवारी भर्ती का दूसरा चरण कल से, पहली काउंसलिंग में नहीं आए और अपात्र अभ्यर्थी के पदों पर होगी भर्ती

Fri, 08 Mar 2024 07:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Mar 2024 07:41 PM IST
सार

भूअभिलेख ग्वालियर आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के चयनित अभ्यर्थियों की दूसरी काउंसलिंग शनिवार से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसमें पहली काउंसिलिंग में अनुपस्थित और अपात्र अभ्यर्थियों की खाली जगह पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Second phase of Patwari recruitment from tomorrow, recruitment will be done on the posts of ineligibl
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के चयनित अभ्यर्थियों की पहली काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें पहली काउंसिलिंग में नहीं आए और अपात्र अभ्यर्थियों के खाली पदों पर भर्ती के लिए दूसरी काउंसलिंग शनिवार से शुरू होगी। कर्मचारी चयन मंडल ने इसकी वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। 
विज्ञापन


भूअभिलेख ग्वालियर आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के चयनित अभ्यर्थियों की दूसरी काउंसलिंग शनिवार से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसमें पहली काउंसिलिंग में अनुपस्थित और अपात्र अभ्यर्थियों की खाली जगह पर भर्ती की जाएगी। कर्मचारी चयन मंडल ने इसकी वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। इसके आधार पर एमपी ऑनलाइन ने रिक्त पदों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची से द्वितीय काउंसिलिंग के लिए मेरिट सूची जिलों को उपलब्ध कराएगा। वहीं, भू-अभिलेख आयुक्त भी सभी जिलों को द्वितीय काउंसिलिंग के लिए मेरिट सूची जिलों को उपलब्ध कराएगा। दोनों सूची के मिलान के साथ ही काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार पटवारी के करीब दो हजार से ज्यादा पद खाली हैं। वहीं, कुछ जिलों में रिक्त पदों की संख्या मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के नाम से ज्यादा है।  
विज्ञापन


 पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का रिजल्ट आने पर विवाद में पड़ गई थी। इसकी जांच के आदेश दिए गए थे, जांच कमेटी के क्लिन चिट देने के बाद भर्ती शुरू की गई है। इसमें दिव्यांग श्रेणी और अन्य छूट को लेकर कई अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसको लेकर शिकायत भी हुई थी। इसके बाद सरकार ने चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सख्ती से परीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में अब आशंका है कि ऐसे कई अभ्यर्थी अब गड़बड़ दस्तावेज होने पर नियुक्ति से बच रहे होंगे। उनको एफआईआर होने का डर है। पहले चरण में 6700 पदों पर पटवारी की भर्ती होनी थी, लेकिन करीब 4500 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed