{"_id":"6672d8d4391147e71c0caf17","slug":"mp-news-school-education-minister-said-on-mandatory-national-anthem-and-flag-hoisting-in-madrassas-it-is-no-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मदरसों में राष्ट्रगान और ध्वजारोहण अनिवार्य पर स्कूली शिक्षा मंत्री बोले- इसकी जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मदरसों में राष्ट्रगान और ध्वजारोहण अनिवार्य पर स्कूली शिक्षा मंत्री बोले- इसकी जरूरत नहीं
Wed, 19 Jun 2024 06:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:40 PM IST
सार
प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मदरसों और निजी स्कूलों में ध्वजारोहण ओर राष्ट्रगान अनिवार्य करने की मांग पर कहा कि इसकी जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में स्कूल चलें हम अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने मदरसों समेत निजी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक राष्ट्रगान ओर ध्वजारोहण अनिवार्य करने की मांग की थी। इस पर स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूल या किसी शिक्षण संस्थान में राष्ट्रगान या झंडावंदन होने से कोई नहीं रोकता। यह प्रार्थना में होता है। इसलिए इसकी अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं है।
स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह बुधवार को भोपाल के शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि कमला नेहरू विद्यालय सत्र 2025-26 में सीएम राइज विद्यालय के रूप में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। सिंह ने कहा कि पहले परिजन अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना पसंद करते थे, क्योंकि वे उन्हें सरकारी स्कूल से बेहतर समझते थे। उन्होंने का कि अब स्कूलों में वोकेशनल कोर्सेस को शामिल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तय किया कि प्रदेश के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देंगे। शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा, बेहतर माहौल, अच्छा कैंपस, मोटिवेशन क्लास मिले। हम इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहतर शिक्षा को लेकर भविष्य का सपना है। यह इस दिशा में किया गया एक दूरदर्शी प्रयास है, जिसके परिणाम हमें शीघ्र ही दिखाई देंगे। प्रदेश के सीएम राइज स्कूल किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं होंगे, आधुनिक संसाधन इस सीएम राइज स्कूल में मिलें, यह हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है। हमारी सरकार ने तय किया है हमारी बेटियां 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई भी करेंगी और भविष्य में ब्यूटीशियन बन सकें, ऐसा पाठ्यक्रम भी हम तैयार कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ-साथ अनेक तरह के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीएम राइज स्कूल के अभिभावक अब मंच पर आकर अपनी बात रख रहे हैं, यह भी उनके बढ़ते विश्वास को दिखाता है। सीएम राइज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की प्रगति कोई रोक नहीं सकता।